दोनों भाइयों के परिवार के 6 सदस्य इस हमले में घायल हुए वहीं नाना और पोता के मौत हो गई।
अशोकनगर जिले के कचनार थाना क्षेत्र के करैया बैनेट गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
.
मृतक का नाम 75 वर्षीय खिलन सिंह यादव और उनका पोता पवन यादव है। पवन यादव महुआखेड़ा गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार, पूरी घटना बुधवार शाम को हुई।
जमीन में फसल बोने पर विवाद हुआ पुलिस ने बताया कि विवाद 8 बीघा जमीन को लेकर था। कुछ दिन पहले राज महेंद्र यादव ने अपने खेत में सरसों की फसल बोई थी। बुधवार को उनके भाई कृष्णभान यादव अपने भांजे पवन के साथ खेत पर पहुंचे और ट्रैक्टर से खेत में जुताई करवा दी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया।
फावड़े और फरसे से एक दूसरे पर हमला किया देखते ही देखते यह विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच फावड़े और फरसा, डंडों से हमला हुआ। इस हमले में राज महेंद्र यादव और कृष्णभान यादव के पिता खिलन सिंह यादव तथा उनके भांजे पवन यादव की मौत हो गई।
संघर्ष में कृष्णभान यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा, दो नाबालिग लड़कियों सहित तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज जारी है।