दतिया में कार्रवाई से नाराज व्यापारी हड़ताल पर गए: प्रशासन ने कार्रवाई का डर दिखाया तो वापस काम पर लौटे – datia News

दतिया में कार्रवाई से नाराज व्यापारी हड़ताल पर गए:  प्रशासन ने कार्रवाई का डर दिखाया तो वापस काम पर लौटे – datia News



दतिया नगर पालिका प्रशासन और सब्जी मंडी व्यापारियों के बीच बुधवार को जमकर विवाद हुआ। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने अचानक हड़ताल का ऐलान कर दिया। उनका आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने उनकी सब्जियां और कांटे जब्त कर लिए और कार्र

.

मौके पर पहुंचे नगर पालिका अधिकारी अनुपम पाठक ने व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल पूरी तरह अवैध है, क्योंकि व्यापारियों ने प्रशासन को कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। इस पर व्यापारियों ने सफाई देते हुए कहा कि हमने हड़ताल नहीं की, आपने ही कहा था सड़क खाली करो, तो हमने खाली कर दी।

उनका कहना था कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उनके साथ अन्याय किया गया। इस दौरान अधिकारियों और सब्जी व्यापारियों के बीच तीखी बहस होती रही। अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का डर और अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी तो व्यापारी बैकफुट पर आ गए। इसके बाद उन्होंने प्रशासन के दबाव में आकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी।

सड़क पर अवैध फट्टे लगाकर सब्जी बेचने को लेकर है विवाद सड़क पर अवैध फट्टे लगाकर सब्जी बेचने को लेकर सब्जी मंडी में विवाद बढ़ गया है। प्रशासन का कहना है कि सड़क पर बिछाए गए फट्टे अवैध हैं और व्यापारियों को केवल सुबह 8 बजे तक ही सब्जी बेचने की अनुमति है। इसके बाद फुटकर विक्रेता मंडी परिसर में बिक्री कर सकते हैं।

लेकिन व्यापारी अपनी सब्जी बेचने का समय बढ़ाकर 10 बजे तक करने की मांग पर अड़े हैं। प्रशासन इस पर सख्त रुख अपनाए हुए है और लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने विरोध जताया और बुधवार की सुबह 11 बजे तक थोक व फुटकर दोनों मंडियां बंद रहीं।

अतिक्रमण पर कार्रवाई होती देख बैकफुट पर पहुंचे व्यापारी, इस दौरान प्रशासन ने अवैध दुकानों और अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए नपा ने अतिरिक्त स्टाफ और पुलिस को भी बुला लिया। नपा का अमला और पुलिस आते देख व्यापारियों में अफरातफरी मच गई और वे बैकफुट पर आ गए। ट्रैफिक टीआई सपना शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने व्यापारियों से बात की। माहौल बिगड़ते देख कुछ व्यापारियों ने समझौते के संकेत दिए और मंडी खोलने की बात कही।



Source link