प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके ने सिंगरौली प्रवास के दौरान बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन जनजातीय बहुल सभी जिलों और विकासखंडों में किया जाएगा। मंत्री उईके ने बुधवार को सिंगरौली में पत्
.
अपने प्रवास के दौरान मंत्री उईके देवसर क्षेत्र का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित धान की फसलों का अवलोकन करेंगी। उन्होंने माजन मोड़ से विंध्यनगर मॉडल रोड की खराब स्थिति पर भी बात की और इसके सुधार के निर्देश दिए। इस मुद्दे पर नगर पालिका निगम की समीक्षा बैठक में भी चर्चा हुई।
निगम की स्वयं की आय नहीं, विकास कार्य प्रभावित
मंत्री ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने कहा कि निगम की स्वयं की आय नहीं है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गनियारी सिविक सेंटर से हटाए गए व्यवसायिक प्लाजा के व्यापारियों के मुद्दे पर मंत्री ने कलेक्टर और निगमायुक्त को बैठक कर ठोस समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकार किया कि “नगर निगम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन सभी मिलकर इसका समाधान निकालेंगे।”
जिला अस्पताल में 200 की जगह 400 बेड होंगे
सड़कों की जर्जर स्थिति और हादसों को लेकर मंत्री ने औद्योगिक कंपनियों के प्रबंधकों से चर्चा की। उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण और कोयले की ढुलाई के लिए कन्वेयर सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिला अस्पताल का विस्तार करते हुए 200 बेड की जगह अब 400 बेड का अस्पताल स्वीकृत किया गया है, जो जल्द ही शुरू होगा।
सितंबर-अक्टूबर महीने में पोषण आहार वितरण न होने के मामले में मंत्री ने जिला पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसान हितैषी है और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को अधिकतम राहत राशि दिलाने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह भी उपस्थित रहे।