मंदसौर जिले में रात भर कॉम्बिंग गश्त: फरार आरोपी, गुंडा तत्वों और संवेदनशील स्थलों पर दबिश दी – Mandsaur News

मंदसौर जिले में रात भर कॉम्बिंग गश्त:  फरार आरोपी, गुंडा तत्वों और संवेदनशील स्थलों पर दबिश दी – Mandsaur News


मंदसौर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक मंदसौर जिलेभर में जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में

.

जिले के सभी 17 थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ फरार आरोपी, स्थायी वारंटी, जिला बदर अपराधी और गुंडा तत्वों के ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल और पशुपतिनाथ मेला प्रांगण जैसे संवेदनशील स्थानों पर सर्चिंग की गई।

रात भर चली इस कार्रवाई के बाद थाना प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट एसपी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अभियान शुरू करने से पहले एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस बल रवाना हुआ।

एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि “अभियान का उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का प्रयास है कि आमजन को सुरक्षित वातावरण मिले और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगे।”

देखिए तस्वीरें…



Source link