रोहित को आखिरकार झुकना ही पड़ा, करियर बचाने के लिए माननी पड़ी BCCI की ये शर्त

रोहित को आखिरकार झुकना ही पड़ा, करियर बचाने के लिए माननी पड़ी BCCI की ये शर्त


Last Updated:

Rohit Sharma ने मुंबई क्रिकेट संघ को कहा है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है. वैसे विराट कोहली इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मतलब याफ है कि अगर दोनों दिग्गजों को अपना करियर बचाना है तो घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा.

रोहित शर्मा

नई दिल्ली: अपने वनडे भविष्य को लेकर अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने अपने घरेलू क्रिकेट बोर्ड यानी मुंबई क्रिकेट संघ को साफ कर दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मगर विराट कोहली की उपलब्धता पर अब भी संदेह बना हुआ है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वनडे टीम में बने रहने के लिए दोनों दिग्गजों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ सकता है.

मैच फिटनेस नहीं तो सिलेक्शन नहीं!
टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में उनकी मैच फिटनेस एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम सिलेक्शन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में इन दोनों की संभावित भागीदारी का मुद्दा गरमा गया है.

BCCI का संदेश साफ, घरेलू क्रिकेट खेले आप
अगर भारतीय क्रिकेट के दो सबसे चमकते सितारों को टीम में बने रहना है, तो उन्हें घरेलू मैदान पर कड़ी मेहनत करनी होगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का यही संदेश है. दोनों ही दिग्गज 2027 का वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं, जो साउथ अफ्रीका में होना है. इस दिशा में पहला कदम संभवतः 24 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी मैच हो सकता है. 3 से 9 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला और 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले एक अन्य मैच के बीच घरेलू कैलेंडर में यह एकमात्र वनडे मैच है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

रोहित को आखिरकार झुकना ही पड़ा, करियर बचाने के लिए माननी पड़ी BCCI की ये शर्त



Source link