Last Updated:
MCA reactions on Rohit Sharma availability for Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, इसपर मुंबई क्रिकेट संघ ने बड़ा बयान दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक होगा.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई क्रिकेट संघ को देश की 50 ओवर की प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना नहीं दी है.विजय हजारे ट्रॉफी 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी जिसके नॉकआउट मैच बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में खेले जाएंगे. एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें भारत के वनडे सलामी बल्लेबाज रोहित से कोई सूचना नहीं मिली है.
एमसीए अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक मुझे जानकारी है, कोई सूचना नहीं मिली है.’ रोहित ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिली जीत के दौरान नाबाद 121 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 73 रन की पारी खेली थी. भारत सीरीज 1-2 से हार गया लेकिन रोहित को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया.
रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं.
वहीं रोहित यहां एमसीए के बीकेसी स्टेडियम में नियमित रूप से ट्रेनिंग कर रहे हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी कुछ दिन पहले ट्रेनिंग में उनके साथ शामिल हुए थे जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम से जुड़े थे. रोहित और विराट कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं. इन दोनों सुपरस्टार के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय एकदिवसीय टीम का हिस्सा होने की उम्मीद है.
सीरीज का दूसरा मैच तीन और तीसरा मैच छह दिसंबर को क्रमशः रायपुर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें