शोएब-वैभव सूर्यवंशी, एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में होंगे आमने सामने

शोएब-वैभव सूर्यवंशी, एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में होंगे आमने सामने


Last Updated:

14 नवंबर से कतर के दोहा में आयोजित एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में बिहार के दो उभरते हुए खिलाड़ी आमने-सामने होंगे. इंडियन प्रीमियर लीग के राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से सलामी विस्फोटक बल्लेबाज जो बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं 

यह भारत ए टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि गया जिले के सुदूरवर्ती कोठी के रहने वाले शोएब खान यूएई टीम का हिस्सा होंगे.

गया न्यूज

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं जबकि शोएब खान एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और यूएई टीम से मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी करते हैं. वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ महीनो में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाते हुए अपनी छाप छोड़ चुके हैं वहीं शोएब खान को अपनी छाप छोड़नी बाकी है.

गया न्यूज

अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शोएब विश्वविद्यालय टीम में चयनित हुए और देश के कई बड़े खिलाड़ियों के साथ चैरिटी मैच और विश्वविद्यालय डेवलपमेंट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. इन्होंने बिहार टीम के लिए भी खेला था लेकिन बिहार रणजी टीम में जगह न मिलने के बाद शोएब मायूस होकर क्रिकेट छोड़ने तक का सोच रहा था.

गया न्यूज

शोएब खान का गया जिले से लेकर दुबई तक का सफर उतना भी आसान नहीं रहा. शोएब खान ने स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेलने के बाद जिला और राज्य स्तर के टूर्नामेंट में भी भाग लिया. इसी बीच उनका नामांकन जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, दिल्ली में हो गया, जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट भी जारी रखा.

गया न्यूज

देश के लिए खेलने का सपना था, लेकिन यहां भी रणजी टीम में खेलने का मौका नहीं मिला. दुबई में क्रिकेट खेलने की वैकेंसी की खबर मिलते ही शोएब ने वहां जाने की तैयारी शुरू कर दी. पिता ने उसकी पूरी मदद की और महीनों तक घर से पैसे भेजते रहे. धीरे-धीरे उसने दुबई और शारजाह के कई क्लबों में खेलना शुरू किया और एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में पहचान बनानी शुरू की.

homesports

शोएब-वैभव सूर्यवंशी, एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में होंगे आमने सामने



Source link