सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र स्थित गैवीनाथ धाम शिव मंदिर परिसर में तीन युवकों द्वारा आतिशबाजी करने और अश्लील इशारे करने का एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई है। मंगलवार को इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
.
वायरल वीडियो में युवक न केवल खतरनाक तरीके से पटाखे फोड़ते हुए दिख रहे थे, बल्कि मंदिर परिसर में अशोभनीय हरकतें और अश्लील इशारे भी करते हुए पाए गए। यह घटना धार्मिक स्थल के प्रति असम्मान जनक मानी गई है।
वीडियो में नजर आ रहे तीनों युवकों की पहचान सूरज पाठक (पिता संजय उर्फ सुनील पाठक), सचिन पाठक (पिता स्वर्गीय कुट्ट पाठक) और पीयूष उर्फ रवि गुप्ता (पिता कमलेश कुमार गुप्ता) के रूप में हुई है। ये सभी बिरसिंहपुर के निवासी हैं।
आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 287, 288, 296(बी) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभापुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है और धार्मिक स्थलों पर अशांति फैलाने या अनुशासन भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।