22 गज के बवाल में गांगुली से उलझे गंभीर, क्यूरेटर ने नहीं सुनी कोच की बात

22 गज के बवाल में गांगुली से उलझे गंभीर, क्यूरेटर ने नहीं सुनी कोच की बात


Last Updated:

ind vs sa test series भारतीय टीम प्रबंधन ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के लिए फ्लैट पिच की माँग की थी पर पिच क्यूरेटर ने कहा कि पिच अच्छी होगी और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, इसमें टर्न भी मिलेगा और गेंदबाजों और बल्लेबाजों के पास बराबर मौके होंगे

ईडेन गार्डेंस की पिच को लेकर गांगुली और गंभीर आमने- सामने

नई दिल्ली. भारत में टेस्ट मैच हो और पिच को लेकर किचकिच ना हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है. अक्सर विदेशी टीमें भारत की घूमती पिचों को लेकर बवाल करती थी पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब मेजबान टीम भी पिच को लेकर फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है. खासतौर पर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर किसी भी हाल में अखाड़ा विकेट के पक्ष में नहीं है और इसको लेकर वो सौरव गांगुली से बात भी कर चुके है .

ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने खुलासा किया है कि गांगुली के माध्यम से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने क्या माँग की है भारत 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा, जो मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में शुभमन गिल की घरेलू मैदान पर दूसरी सीरीज़ होगी. मैच से पहले, ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर ने बताया कि भारतीय प्रबंधन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के लिए क्या चाहता है.

गांगुली ने नहीं मानी गंभीर की बात!

भारत के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बाद इंडिया टुडे से बात करते हुए, मुखर्जी ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के लिए फ्लैट पिच की माँग की थी. पिच क्यूरेटर ने कहा कि पिच अच्छी होगी और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, इसमें टर्न भी मिलेगा. ईडन गार्डेंस के क्यूरेटर ने आगे कहा कि इस मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद और दिल्ली में बल्लेबाजी के लिए आदर्श पिचें बनाई गई और भारत ने आराम से टेस्ट मैच जीता पर कोलकाता में कहानी फिलहाल फंसती नजररही है.

पिच टूटने के आसार है

पिच क्यूरेटर ने कहा कि हर घरेलू टीम को होम एडवांडेज मिलना चाहिए अगर आप ऑस्ट्रेलिया जाएँगे, तो उछाल ज़रूर मिलेगा इसी तरह, भारतीय टीमें भी थोड़ा टर्न तो लाजिमी सी बात हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट भी ज़्यादा नहीं, लेकिन वे थोड़ा टर्न चाहती हैं. मुख्य कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, कप्तान गिल और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने मंगलवार को पिच का निरीक्षण किया था. रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि मोर्कल और गिल ने सुजान मुखर्जी को बुलाने से पहले 15 मिनट तक पिच का निरीक्षण किया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके हाव-भाव के आधार पर भारतीय टीम प्रबंधन पिच से खुश नहीं था क्योंकि जिस तरह कि पिच गंभीर चाहते है वो फिलहाल उसके उलट नजर आ रही है.

homecricket

22 गज के बवाल में गांगुली से उलझे गंभीर, क्यूरेटर ने नहीं सुनी कोच की बात



Source link