Success Story: हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 का रिजल्ट आया है, जहां पर बालाघाट से एक बिटिया का चयन हुआ है. पहले वह सीईओ के पद पर सेवाएं दे रही थी, लेकिन अपने प्रदर्शन से नाखुश थी. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने कोशिश किया अब वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई है. वह बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील के वारा गांव की रहने वाली है. ऐसे में मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाली शीतल ठाकुर ने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. जानिए उनकी कहानी.
पहले भी पास कर चुकी है ये परीक्षा
बालाघाट के वारासिवनी की रहने वाली शीतल ठाकुर पहले भी एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर चुकी है. फिलहाल वह सिवनी के घंसौर में जनपद पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ है. अब उन्होंने साल 2023 की परीक्षा को न सिर्फ पास किया बल्कि 23वीं रैंक भी हासिल की. अब वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर सेवाएं देगी.
पिता कांस्टेबल तो बेटी डिप्टी कलेक्टर
मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाली शीतल के पिता वारासिवनी उप जेल में आरक्षक के पद पर पदस्थ है. वहीं, अब बेटी डिप्टी कलेक्टर बन गई है. ऐसे में पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं, बेटी के सफल होने से पिता भी गौरवनित महसूस कर रहे है. उनके पिता चाहते थे कि उनके बचपन से ही कलेक्टर बनाना चाहते थे. वहीं, आर्थिक स्थिति भी ठीक थी, तो ज्यादा कठिनाई नहीं आई. उनके पिता ने उन पर सबसे ज्यादा भरोसा किया था कि उनका चयन होकर रहेगा.
इंटरव्यू से ज्यादा मेन्स पर फोकस किया
शीतल ठाकुर से बताया कि उन्होंने इंटरव्यू से ज्यादा मेंस पर फोकस किया. उनका मानना है कि अगर मेंस में ज्यादा से ज्यादा स्कोर करते हैं, तो इंटरव्यू उतना कठिन नहीं होता है. इसलिए उन्होंने मेंस पर फोकस किया. अगर मेंस ज्यादा नंबर आते हैं, तो इंटरव्यू में कम भी आए, तो समस्या नहीं बनेगी.
इंटरव्यू में वारासिवनी की सिल्क साड़ियों वाला पुछा प्रश्नशीतल ने बताया कि इंटरव्यू में हर तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, लेकिन उनके शहर से भी एक प्रश्न पूछा गया था. इसमें वारासिवनी की जीआई टैग वाली साड़ियों से संबंधित था. वहीं, एक पैनल में चार कैंडिडेट का इंटरव्यू हुआ, जिसमें हर स्तर के प्रश्न पूछे गए थे.
कितने घंटे पढ़ाई करते है मायने नहीं रखता, सोशल मीडिया से दूरी
शीतल ने बताया कि तैयारी में कितने घंटे पढ़ाई करते हैं, ये मायने नहीं रखता. मायने रखती है कि आपकी पढ़ाई को लेकर रणनीति सही होनी चाहिए. वहीं, उन्होंने अभी तक इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी नहीं बनाया.