इंदौर का ऐतिहासिक हवा बंगला: 1884 में बना ऐसा महल जो बिना AC भी देता है सुकून, दूर से दिखता है जहाज जैसा

इंदौर का ऐतिहासिक हवा बंगला: 1884 में बना ऐसा महल जो बिना AC भी देता है सुकून, दूर से दिखता है जहाज जैसा


X

इंदौर का ऐतिहासिक हवा बंगला: 1884 में बना ऐसा महल जो बिना AC भी देता है सुकून

 

arw img

Indore Hawa Bangla: इंदौर को सिर्फ खाने-पीने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी जाना जाता है. इन्हीं में से एक है शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित हवा बंगला. करीब 140 साल पुरानी ये इमारत आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन अब इसकी हालत धीरे-धीरे खराब होती जा रही है. इस भव्य इमारत का निर्माण महाराज शिवाजी राव होलकर ने साल 1884 में करवाया था. उस समय यह महल गर्मियों में आराम करने के लिए खास तौर पर बनाया गया था. बताया जाता है कि इसे बनाने में उस दौर में करीब एक लाख रुपये खर्च हुए थे, जो उस समय बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी. हवा बंगले की सबसे खास बात इसका डिजाइन है. बड़ी-बड़ी खिड़कियां, ऊंचे मेहराब और जालीदार झरोखे इस तरह बनाए गए हैं कि अंदर हमेशा ठंडक बनी रहती है. दूसरी मंजिल पर बने एक हॉल में 12 दरवाजे हैं, जहां आज भी खड़े होकर आपको तेज गर्मी में ठंडी हवा का एहसास होता है. इस इमारत को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सामने से देखने पर यह किसी समुद्र में तैरते जहाज जैसा लगता है.



Source link