CSK-RR Trade: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा का स्वैप चर्चा में है. रिपोर्ट्स में 2 दिन पहले पता चला कि डील पक्की हो गई है और अगले 48 घंटे में ऐलान हो जाएगा. लेकिन फिलहाल कोई ऑफीशियल अपडेट नहीं आया है जिसकी वजह एक विदेशी प्लेयर बना हुआ है. डील पक्की होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास स्वैप के लिए मंजूरी के लिए एक आधिकारिक अर्जी पहुंचती है जिसके बाद स्वैप पर पूरा ठप्पा लग जाता है. लेकिन अब खबर है कि फिलहाल बीसीसीआई के पास इसकी कोई अर्जी नहीं पहुंची है.
कहां अटका हुआ है ट्रेड
अब सभी के जहन में सवाल है कि आखिरी यह डील अब तक क्यों रुकी हुई है? क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन ट्रेड में देरी की वजह तीसरा खिलाड़ी बना हुआ है. राजस्थान ने सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन की मांग की थी. अब समस्या यह है कि राजस्थान रॉयल्स के पास पहले से विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा है. ऐसे में जब वह किसी एक विदेशी प्लेयर को रिलीज करेंगे तभी सैम करन की एंट्री संभव है.
RR की पर्स में महज 30 लाख
राजस्थान रॉयल्स की टीम बेन स्टोक्स की कमी को सैम करन से पूरा करना चाहती है. लेकिन सैम करन को शामिल करने के लिए टीम को 2.4 करोड़ रुपये सीएसके को देने होंगे. राजस्थान के पास पहले ही 8 विदेशी प्लेयर्स मौजूद हैं. राजस्थान की पर्स में महज 30 लाख रुपये बचे हैं. ऐसे में किसी बड़े विदेशी प्लेयर को राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने के लिए माथापच्ची करनी होगी. यही वजह है इस स्वैप पर अभी ठप्पा नहीं लगा है.
ये भी पढे़ं.. रियान पराग होंगे साइडलाइन… रवींद्र जडेजा को मिलेगी RR की कमान, जड्डू की डिमांड पर खुलासा
कैसे ये डील होगी डन?
राजस्थान के पास सैम करन को शामिल करने के लिए एकमात्र तरीका है कि वह किसी 2.5 करोड़ या इससे ज्यादा के विदेशी प्लेयर को रिलीज करें. फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 के लिए अपने दो श्रीलंकाई स्पिनर्स वानिंदु हसरंगा (₹5.25 करोड़), महीश तीक्ष्णा (₹4.40 करोड़) को रिलीज करने पर विचार कर रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये डील कब डन होती है.