BCCI की शर्त को रोहित ने किया कुबूल… करियर बचाने के लिए लिया बड़ा फैसला, संकट में फंसे कोहली, जानें वजह

BCCI की शर्त को रोहित ने किया कुबूल… करियर बचाने के लिए लिया बड़ा फैसला, संकट में फंसे कोहली, जानें वजह


Rohit Sharma To Play Vijay Hazare Trophy: भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने करोड़ों फैंस को खुश कर दिया है. BCCI ने उनके सामने एक शर्त रखी थी, जिसे हिटमैन ने कुबूल कर लिया है. जी हां, पूर्व भारतीय कप्तान ने आगामी विजय हजारे टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है. रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को सूचित किया है कि वो 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे. 

रोहित शर्मा ने ये फैसला BCCI के उस आदेश के बाद लिया है, जिसमें साफ-साफ ये कहा गया है कि अगर वरिष्ठ खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए वनडे और 2027 विश्व कप की दौड़ में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भाग लेना होगा। रोहित के इस निर्णय से विराट कोहली भी संकट में फंस गए हैं. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं. 

रोहित ने मानी BCCI की शर्त 

रोहित शर्मा और विराट कोहली T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब दोनों सिर्फ ODI फॉर्मेट में सक्रिय हैं. ऐसे में दोनों को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिलने वाला. उनकी फिटनेस और फॉर्म का टेस्ट लेने के लिए बीसीसीआई ने ये निर्देश दिया कि ROKO को घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा. हिटमैन ने ये शर्त मान ली और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बता दिया कि वो विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


दूसरी तरफ, बीसीसीआई के निर्देश को विराट कोहली मानेंगे या नहीं? इसपर अभी जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, रोहित के फैसले ने कोहली पर दबाव बना दिया है कि वो भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए राजी हो जाएं, नहीं तो उनका करियर खतरे में आ सकता है. 

संकट में फंसे विराट कोहली

विराट कोहली पर अब घरेलू क्रिकेट खेलने का दबाव इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की शर्त मान ली है. ऐसे में अगर कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से इनकार करते हैं तो उनपर सवाल उठना लाजमी है. हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं कोहली पहले दो मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे. हालांकि, सिडनी में हुए तीसरे वनडे में उन्होंने हिटमैन के साथ मैच जिताऊ पार्टनरशिप की और अर्धशतक जड़ा था. 

कब शुरू होगी विजय हजारे ट्रॉफी 2025?

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी. रोहित शर्मा इसी तारीख को मुंबई की तरफ से सिक्किम के खिलाफ मैच में एक्शन में नजर आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा पहले भी झेल चुके हैं CSK से बिछड़ने का गम, IPL में इन 4 टीमों के साथ खेले, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड



Source link