IPL 2026: बेंगलुरु फैंस के लिए बुरी खबर! नहीं देख पाएंगे विराट कोहली का जलवा, इस शहर में हो सकते हैं RCB के मैच

IPL 2026: बेंगलुरु फैंस के लिए बुरी खबर! नहीं देख पाएंगे विराट कोहली का जलवा, इस शहर में हो सकते हैं RCB के मैच


Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अगले साल अपने होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेल पाएगी. यह फैसला 4 जून को आरसीबी की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई दुखद भगदड़ के बाद लिया गया है. उस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. फ्रेंचाइजी को उसे नए स्टेडियम की तलाश है.

चिन्नस्वामी स्टेडियम बड़ी भीड़ के लिए फिट नहीं

आरसीबी की लंबे समय से इंतजार वाली आईपीएल जीत चिन्नस्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भयानक घटना से खराब हो गई. हजोरों फैन जीत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन भीड़ को कंट्रोल न कर पाने और एंट्री को लेकर कन्फ्यूजन की वजह से गेट के पास अफरा-तफरी मच गई, जिससे एक जानलेवा भगदड़ मच गई. इस दुखद घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच की. कमीशन ने बाद में चिन्नस्वामी स्टेडियम को बड़ी भीड़ के इकट्ठा होने के लिए ठीक नहीं और असुरक्षित बताया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 1 तिहरा शतक, 3 शतक और 5 फिफ्टी… मैच में बना 1498 रन का ‘अटूट’ रिकॉर्ड, गेंदबाजों की हो गई बुरी हालत

इस शहर में हो सकते हैं आरसीबी के मैच

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम को आईपीएल सीजन के लिए आरसीबी के दूसरे होम ग्राउंड के तौर पर प्रपोज किया जा रहा है. MCA के सेक्रेटरी कमलेश पिसाल ने कहा, ”यह अरेंजमेंट (पुणे में RCB के मैच होस्ट करना) अभी बातचीत में है, लेकिन अभी कन्फर्म नहीं हुआ है. कर्नाटक में उन्हें दिक्कत है, क्योंकि वहां भगदड़ हुई थी. इसलिए वे एक वेन्यू ढूंढ रहे हैं और हमने उन्हें अपना स्टेडियम ऑफर किया है. शुरुआती बातचीत चल रही है और कुछ टेक्निकल चीजें हैं जिन्हें सुलझाने की जरूरत है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो शायद पुणे मैचों की मेजबानी करेगा.”

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट का वो रिकॉर्ड जो 10 साल से नहीं टूटा… भारत के महान स्पिनर ने बरपाया था कहर, लिखी थी जीत की इबारत

पुणे में हो चुके हैं आईपीएल मैच

अगर यह कन्फर्म हो जाता है तो इस बदलाव का मतलब होगा कि आरसीबी को सालों में पहली बार अपने घरेलू मैच अपने लॉयल बेंगलुरु फैन बेस से दूर खेलने होंगे. यह कहना गलत नहीं होगा कि आरसीबी सपोर्टर्स के लिए यह खबर दिल तोड़ने वाली है. बता दें कि पुणे में इससे पहले भी कई आईपीएल मैच हो चुके हैं. यहां तक कि वह 2018 सीजन में छह मैचों के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स का होमग्राउंड भी था. उस सीजन में सीएसके की टीम चैंपियन बनी थी.



Source link