कलेक्टर ने रेशम केंद्र का निरीक्षण किया: उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने के निर्देश दिए – Burhanpur (MP) News

कलेक्टर ने रेशम केंद्र का निरीक्षण किया:  उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने के निर्देश दिए – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने गुरुवार को जिले में स्थित रेशम केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेशम और शहतूत के पौधों का बारीकी से अवलोकन किया, साथ ही कृमि पालन की प्रक्रिया का भी जायजा लिया।

.

कलेक्टर सिंह ने रेशम उत्पादन से संबंधित कार्यों को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्वच्छता, पौधों की नियमित देखरेख और कृमि पालन हेतु अनुकूल वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रेशम केंद्र परिसर की साफ-सफाई, पौधों की देखभाल, कृमि पालन रेलिंग की स्थिति और श्रमिकों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेशम उत्पादन जिले के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसलिए इसे और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने कलेक्टर सिंह को बताया कि रेशम केंद्र में वर्ष भर में पांच शिफ्टों में रेशम निकाला जाता है। दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में सालाना लगभग पांच क्विंटल रेशम का उत्पादन होता है।

इस निरीक्षण के अवसर पर अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान और एसडीएम बुरहानपुर अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link