झाबुआ में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत: ऊबड़-खाबड़ जमीन के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा – Jhabua News

झाबुआ में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत:  ऊबड़-खाबड़ जमीन के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने से हादसा – Jhabua News


झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र की खवासा चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत तलावाड़ा में गुरुवार शाम खेत में जुताई करते समय एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

.

खवासा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रमेश पिता भुंडा गेहलोत (32) के रूप में हुई है। रमेश अपने खेत की जुताई कर रहा था, तभी खेत की ऊबड़-खाबड़ जमीन के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया।

ट्रैक्टर नदी की खाई में पलट गया और उसने 2 से 3 पलटी खाई। इस दुर्घटना में चालक रमेश के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक गुलाबसिंह वर्मा, अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

चौकी प्रभारी वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link