बालाघाट में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नवागत खनिज अधिकारी फरहत जहां के नेतृत्व में विभागीय टीम ने 1 हाईवा, 1 जेसीबी और 8 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस दौरान अवैध उत्खनन के 7 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।
.
यह छापामार कार्रवाई किरनापुर के खोड़सिवनी, बालाघाट के गायखुरी, वारासिवनी के अमई और बिरसा के भीमजोरी में की गई। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर तनाव बढ़ रहा है, जिसके चलते हाल ही में दो पक्षों के बीच झड़प भी हुई थी।
कुल 10 वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई
खनिज उपसंचालक फरहत जहां ने बताया कि विभाग अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सक्रियता से कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कुल 10 वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है।
अधिकारी फरहत जहां ने बताया कि ग्राम गायखुरी के पास वैनगंगा नदी में रेत के अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन पर अंकुश लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि नदी तक जाने वाले रास्ते में जेसीबी मशीन से गड्ढा कराया जा रहा था, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत का परिवहन किया जा सके।
देखिए जब्त वाहनों की तस्वीरें…


जब्त किए गए वाहनों में किरनापुर के खोड़सिवनी से दो ट्रैक्टर (एमपी-50-ए-5128 और एमपी-50-एए-0573), बालाघाट के गायखुरी से दो ट्रैक्टर (एमपी-50-एए-5226 और एमपी-50-एए-2129) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, वारासिवनी के अमई से चार ट्रैक्टर (एमएच-40-एल-7408, एमएच-35-एजे-7399, एमपी-21-जेडए-9226, बीजेवाईएसडी 2739451) और एक जेसीबी (एमपी-22-जेडजी-2366) जब्त की गई। बिरसा अंतर्गत ग्राम भीमजोरी से एक हाईवा (एमपी-22-जेडजी-2232) पर भी कार्रवाई हुई है।