मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। यह हादसा मंडला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बबैहा पुल पर रात लगभग 11 बजे हुई।
.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक ट्रक के गिरने का अनुमान जताया है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर दो ट्रकों के गिरने का दावा किया है। ट्रक में सवार लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
प्रशासन ने मुआयना कर पुल पर बैरिकेड लगवाए
घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजत सकलेचा, एसडीओपी पीयूष मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान और टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुल पर बैरिकेड लगाए गए हैं और होमगार्ड की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच और पुल पर मिले सुरागों के आधार पर अनुमान है कि जबलपुर से चावल लादकर मंडला की ओर आ रहा एक ट्रक टायर फटने के कारण बेकाबू हो गया और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा।
देर रात और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चलाया जाएगा, जिसके बाद ही ट्रक सवारों और घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।