Last Updated:
Rewa Nagar Nigam News: रीवा नगर निगम ने शहर की 71 कॉलोनियों को अवैध करार दिया है. भू-स्वामियों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है. इससे हड़कंप मचा हुआ है. निगम शिविर लगाकर 121 करोड़ रुपये वसूल सकता है, तब कॉलोनियां वैध होंगी. जानें पूरा मामला…
Rewa News: रीवा में 71 अवैध कॉलोनियों अवैध करार दी गई हैं. अब नगर निगम इनसे 121 करोड़ रुपए वसूल करेगा. इसके लिए भूमि स्वामियों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है. रीवा में इन दिनों नगर निगम अवैध कॉलोनी को लेकर कड़ा रुख अपना रहा है. निगम ने 31 दिसंबर 2016 तक अस्तित्व में आई सभी अवैध और अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर दिया था. उसके बाद एक बार फिर से नई कॉलोनियां अस्तित्व में आ गई हैं. जिसको लेकर मध्य प्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास अधिनियम 2021 के तहत नगर निगम ने वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
फिलहाल, नगर निगम ने 71 अवैध कॉलोनी और भूमि स्वामियों को वसूली का नोटिस थमा दिया गया था. जिसके बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है. नगर निगम आयुक्त संजय सौरभ सोनवणे ने बताया कि 71 कॉलोनी अवैध हैं. जिनसे निगम को 121 करोड़ रुपए की आय हो सकती है. अवैध कॉलोनी बनाने वालों से भूमि का 10% कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर और बाजार मूल्य का डेढ़ गुना राशि वसूले जाने का प्रावधान है. मध्य प्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास अधिनियम 2021 के अनुसार हमने सभी को नोटिस जारी कर दी है. जल्दी ही वसूली की कार्रवाई शुरू करेंगे.
विकास शुल्क जमा कराया गया
रीवा नगर निगम आयुक्त ने बताया कि जोन क्र. 01 एजी कालेज तिराहा, जोन क्र. 02 सत्यम एकेडमी और जोन क्र. 04 के लिए नगर निगम कार्यालय जोन चार में शिविर का आयोजन किया गया है. इस दौरान कॉलोनी वैधीकरण विकास शुल्क 4,15,656 रुपये जमा कराया गया. निगम क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई अवैध कॉलोनी का शासन के नियमानुसार वैधीकरण के लिए लगातार विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
यहां होगा शिविर का आयोजन
जोन 1 अंतर्गत प्रेमवती कॉलोनी, नागेश्वर कॉलोनी, जयदेव प्रसाद कॉलोनी, मलैया कॉलोनी, नागेश्वर कॉलोनी, तीरथ प्रसाद कालोनी हेतु वार्ड 5 चाणक्यपुरी, जोन 2 अंतर्गत विभीषण नगर कॉलोनी बोदाबाग के लिए वार्ड 9 सत्यम एकेडमी एवं जोन 3 अंतर्गत संतोष कॉलोनी के लिए वार्ड 10 शिव हेवन मैरिज गार्डेन मे शिविर का आयोजन किया जाएगा. नगर निगम के इस कार्यवाही से रीवा शहर के लगभग पांच हजार परिवार प्रभावित होंगे
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें