विदेश से आए पौधों ने किया कमाल! सागर के किसान ने नवंबर में ही उगा दी स्ट्रॉबेरी, फल देख एक्सपर्ट भी दंग

विदेश से आए पौधों ने किया कमाल! सागर के किसान ने नवंबर में ही उगा दी स्ट्रॉबेरी, फल देख एक्सपर्ट भी दंग


Last Updated:

Agriculture News: सागर में इस बार नवंबर की शुरुआत में ही स्ट्रॉबेरी की फसल आने लगी है. IITian आनंद जैन के एग्री बोलटेक प्लांट में विदेश से मंगाए गए पौधों से चार एकड़ में स्ट्रॉबेरी उगाई जा रही है. सोलर पैनल की छांव में यह खेती सफल रही है.

सागर. स्ट्रॉबेरी खाने के शौकीन लोगों को अच्छी खबर है, क्योंकि इस बार नवंबर से ही स्ट्रॉबेरी आनी शुरू हो गई है और इसके लिए उन्हें भोपाल इंदौर जैसे शहरों में भी जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बुंदेलखंड के सागर में बड़े पैमाने पर इस बार स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है. स्ट्रॉबेरी के थोक में 400 रुपए किलो के भाव मिल रहे हैं. खास बात यह है कि विदेश से पौधे मंगवा कर इसकी खेती शुरू की गई और नवंबर के पहले सप्ताह में ही इसमें ताजे रसीले फल आना शुरू हो गए हैं. इंदौर भोपाल से पहले सागर में स्ट्रॉबेरी आने से इसके जानकार चाहने वाले भी हैरान हैं, क्योंकि यह फसल पहाड़ी और ठंडे इलाकों में होती है जबकि बुंदेलखंड गर्म एरिया के लिए जाना जाता है. यह सब सागर में कैसे संभव हुआ आईए जानते हैं.

आईआईटियन आनंद जैन बताते हैं कि जब हमने एक एग्री बोलटेक प्लांट शुरू किया. तब हमें इसकी माहौल को समझना था कि यहां कौन सी फसले अच्छी होगी, तब यहां 14 एकड़ के प्लांट में हमने 16 तरह की फसले लगाई थी, जिसमें स्ट्रॉबेरी ने सबसे अच्छा रिस्पांस किया इसी की वजह से इस बार चार एकड़ से अधिक जगह में विदेश से मदर प्लांट मंगवा कर स्ट्रॉबेरी शुरू की है. यहां सोलर प्लेट होने की वजह से आधे खेत में धूप आधे खेत में छाव होती है इसी के चलते यहां का क्लाइमेट थोड़ा अलग है, सितंबर में इनका प्लांटेशन किया था नवंबर की पहले सप्ताह से ही अच्छी स्ट्रॉबेरी आने लगी है और इसका टेस्ट भी महाबलेश्वर की जैसा एकदम जूसी आ रहा है. अभी इसकी सप्लाई भोपाल और इंदौर हो रही है आगे दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए बात चल रही है यह बिल्कुल ऐसा समय है जब स्ट्रॉबेरी हर कहीं इसी समय पर आई है या कुछ दिनों के बाद आएगी. भोपाल इंदौर से पहले ही सागर में स्ट्रॉबेरी आने लगी है अभी इसके दाम थोक में 400 रुपया किलो मिल रहे हैं.

बता दें कि सागर शहर से लगी जगह में देश का सबसे बड़ा एग्री बोलटेक प्लांट बनाया गया है जो 14 एकड़ की जगह में है इसमें सोलर पैनल से बिजली जनरेट कर बिजली विभाग को दी जा रही है और इसके नीचे जो जगह है उसमें खेती की जा रही है एक ही जगह से दो तरह है का मुनाफा कमा रहे हैं. आनंद जैन का मानना है कि स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए लगभग 1 एकड़ में चार लाख की लागत आती है और मुनाफा भी चार से पांच लाख का होता है लेकिन स्ट्रॉबेरी सागर में होने से यहां के लोगों को फ्रेश और लोकल की पहाड़ों जैसी स्ट्रॉबेरी मिलेगी जिसका टेस्ट अलग ही होता है और इसे चाहने वाले तो एक बार में ही दीवाने हो रहे हैं.आनंद जैन ने इजिप्ट से मदर प्लांट मंगवा कर स्ट्रॉबेरी के पौधे तैयार किए थे और फिर इनको खेत मैं ट्रांसप्लांट कियागयासितंबर में पौधे लगाए गई थी. नवंबर फसल आने लगे.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

homeagriculture

विदेश से आए पौधों ने किया कमाल! किसान ने नवंबर में ही उगा दी स्ट्रॉबेरी



Source link