साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले वरुण चक्रवर्ती की चमकी किस्मत, अचानक बने T20 के कप्तान; टीम का हो गया ऐलान

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले वरुण चक्रवर्ती की चमकी किस्मत, अचानक बने T20 के कप्तान; टीम का हो गया ऐलान


अपनी स्पिन के चक्रव्यूह में बल्लेबाजों को फंसाने वाले स्टार भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनुभवी खिलाड़ी को आगामी घरेलू T20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु ने कप्तान नियुक्त किया है. वहीं, नारायण जगदीशन उपकप्तानी का जिम्मा संभालेंगे. तमिलनाडु क्रिकेट बोर्ड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्लेयर्स को भी चुना गया है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 26 नवंबर से होगा. आईपीएल 2026 से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन की लिहाज से देखें तो ये टूर्नामेंट युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है. हर साल SMAT पर सभी आईपीएल टीमों की पैनी नजर होती है.

वरुण चक्रवर्ती बने तमिलनाडु के कप्तान 

पिछले दो सालों से वरुण चक्रवर्ती छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया के मैच विनर साबित हुए हैं. हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज 2-1 से अपने नाम किया, जिसमें चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक अपने करियर में 130 t20 मैच खेले हैं और 21.11 की शानदार औसत से 167 विकेट हासिल किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु टीम

वरुण चक्रवर्ती (कप्तान), नारायण जगदीशन, तुषार रहेजा, वीपी अमित सात्विक, शाहरुख खान, आंद्रे सिद्धार्थ, प्रदोष रंजन पॉल, शिवम सिंह, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ, टी नटराजन, गुरजपनीत सिंह, ए एसाक्कीमुथु, आर सोनू यादव, आर सिलंबरासन और एस ऋतिक ईश्वरन.

ये भी पढ़ें: India A vs South Africa A: ऋतुराज गायकवाड़ ने उड़ाया गर्दा, कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ भारत को दिलाई शानदार जीत

 



Source link