कुलदीप यादव ने भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच में बीसीसीआई से मांगी छुट्टी

कुलदीप यादव ने भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच में बीसीसीआई से मांगी छुट्टी


Last Updated:

Kuldeep Yadav Asks BCCI For Leave: कुलदीप यादव ने बीसीसीआई से छुट्टी की डिमांड की है. भारत के इस स्टार चाइनामैन स्पिन गेंदबाज की शादी नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप ने अपनी शादी के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी के लिए आवेदन किया है. कुलदीप इस समय भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में खेल रहे हैं.

कुलदीप यादव ने शादी के लिए छुट्टी मांगी है.

नई दिल्ली. भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बीसीसीआई से छुट्टी की डिमांड की है. कुलदीप नवंबर के अंत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से अपनी शादी के लिए छुट्टी मांगी है. कुलदीप इस समय भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच में खेल रहे हैं.दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे में दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल हैं. पहला टेस्ट 14 नवंबर से शुरू हो चुका है जबकि पांचवां टी20 मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन 26 नवंबर को होगा, जबकि पहला वनडे 30 नवंबर को खेला जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले कहा गया है कि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में छुट्टी मांगी है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘कुलदीप की शादी नवंबर के आखिरी सप्ताह में होनी है. टीम प्रबंधन यह आकलन करेगा कि उन्हें कितने दिनों की छुट्टी देनी है.’ इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण आईपीएल में अप्रत्याशित ब्रेक लगने के कारण कुलदीप यादव को अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी थी.

कुलदीप यादव ने शादी के लिए छुट्टी मांगी है.

पीटरसन ने किया कुलदीप यादव का सपोर्ट
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए स्पिनर कुलदीप यादव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का सपोर्ट किया. साल का अपना चौथा टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में अपनी जगह बरकरार रखी. स्पिन आक्रमण को मजबूत करने के लिए उनके साथ अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल भी शामिल हैं.

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
कुलदीप यादव ने कोलकाता टेस्ट मैच की पहली पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट चटकाए. उनहेंने इस दौरान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. कुलदीप बतौर लेफ्ट हैंड बॉलर इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 प्लस विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने रवींद्र जडेजा और जहीर खान के क्लब में एंट्री मारी. जिन्होंने भारत के लिए पहले ये कारनामा किया था. कुलदीप भारत में 150 विकेट लेने वाले दूसरे बतौर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

कुलदीप यादव ने भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच में बीसीसीआई से मांगी छुट्टी



Source link