India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और भारत को गेंदबाजी सौंपी है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने इस टेस्ट मैच के लिए एक बड़ा दांव खेला है.
गंभीर और गिल का मास्टरप्लान
हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर एक बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में विस्फोटक बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की एंट्री करवाई है. ध्रुव जुरेल इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज खेलेंगे. ध्रुव जुरेल नंबर-7 पर बल्लेबाजी करेंगे और लोअर ऑर्डर में टीम इंडिया को मजबूती देंगे. टेस्ट क्रिकेट में नंबर-7 बल्लेबाज का बहुत बड़ा रोल होता है.
नंबर-7 पर इस विस्फोटक बल्लेबाज को दिया मौका
तकनीकी रूप से ध्रुव जुरेल इतने मजबूत हैं कि वह मैच की सिचुएशन के हिसाब से अटैकिंग और डिफेंसिव दोनों ही मोड में बैटिंग करते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को नंबर-7 पर बैटिंग करना बहुत रास आएगा. ध्रुव जुरेल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. ध्रुव जुरेल लंबी रेस के घोड़े हैं. जब वह एक बार क्रीज पर टिक जाएं, तो फिर वह बड़ी पारी खेलते हैं. ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों में 47.78 की औसत से 430 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है. टेस्ट क्रिकेट में ध्रुव जुरेल का बेस्ट स्कोर 125 रन है. टेस्ट मैच के दौरान किसी भी मुश्किल हालात में और दबाव के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल बड़े-बड़े शॉट लगाने का टैलेंट रखते हैं.
पिछले लगातार दो मैचों में ठोके शतक
ध्रुव जुरेल पिछले लगातार दो मैचों में शतक ठोक चुके हैं. ध्रुव जुरेल ने हाल ही में साउथ अफ्रीका-A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में नाबाद 132 रन और दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी. ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ था. ध्रुव जुरेल दाएं हाथ के तगड़े बल्लेबाज हैं और वह चतुर विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं. ध्रुव जुरेल IPL में राजस्थान रॉयल्स और घरेलू मैचों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. ध्रुव जुरेल ने 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बवुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को योनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.