जल निगम की टंकी से 22 अवैध मोटर पंप जब्त – Vidisha News

जल निगम की टंकी से 22 अवैध मोटर पंप जब्त – Vidisha News



.

जल निगम की सगड़ हिनोतिया माली समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत निर्मित उच्च स्तरीय टंकी से संचालित पेयजल व्यवस्था का आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्य में मध्यप्रदेश जल निगम की संचालन एवं संधारण टीम, ग्राम पंचायत नटेरन के सरपंच तथा पुलिस थाना नटेरन के आरक्षक उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन की गाइडलाइन अनुसार नल कनेक्शन धारकों द्वारा जल आपूर्ति लाइन से अवैध रूप से मोटर पंप के माध्यम से जल उपयोग की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 22 मोटर पंप जब्त किए गए, जिन्हें पुलिस थाना नटेरन में जमा कराया गया है।यह कार्रवाई पेयजल के समुचित वितरण एवं सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।



Source link