टीम इंडिया की जर्सी और पुलिस की वर्दी दोनों पर गर्व, दीप्ति शर्मा का बयान

टीम इंडिया की जर्सी और पुलिस की वर्दी दोनों पर गर्व, दीप्ति शर्मा का बयान


Last Updated:

सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले पर दीप्ति शर्मा  ने कहा कि टीम को भरोसा था कि अगर बेस्ट खेलेंगे तो उन्हें हरा सकते हैं. अपनी परफॉरमेंस पर दीप्ति ने कहा कि जब आप ट्रॉफी लिफ्ट करते हैं और टीम का हिस्सा होते हैं, तो वह पल बेहद खास होता है.

भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी पुलिस ने किया सम्मानित

नई दिल्ली.  बैट और बॉल दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाली ऑलराउंडर का हर तरफ स्वागत हो रहा है.  महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आज लखनऊ पहुंचीं. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान दीप्ति डीएसपी की यूनिफार्म में दिखी. दीप्ति उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं.

दीप्ति शर्मा ने विश्व कप के दौरान अपना अनुभव साझा किया और बताया कि विश्व कप के दौरान टीम ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन सभी खिलाड़ियों ने मिलकर मजबूत वापसी कीयउन्होंने कहा कि तीन मैच हम ज़रूर हारे थे, लेकिन टीम इंडिया हमेशा स्ट्रॉन्गली बाउंस बैक करती है.  हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा. हमारा मोटो एकजुट होकर खेलना था. हमने बतौर टीम अपना 200 प्रतिशत दिया क्योंकि वर्ल्ड कप चार साल बाद आता है और इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता था.

वर्ल्ड कप जीतने का का सपना हुआ अपना 

सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले पर दीप्ति शर्मा  ने कहा कि टीम को भरोसा था कि अगर बेस्ट खेलेंगे तो उन्हें हरा सकते हैं. अपनी परफॉरमेंस पर दीप्ति ने कहा कि जब आप ट्रॉफी लिफ्ट करते हैं और टीम का हिस्सा होते हैं, तो वह पल बेहद खास होता है. बतौर ऑलराउंडर परफॉर्म करना मेरे लिए गर्व की बात रही.दीप्ति शर्मा ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात का अनुभव भी साझा किया. दीप्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलना सुखद अनुभव रहा. उन्होंने कहा की पीएम ने काफी समय दिया और कहा कि ऐसे ही खेलते रहो. यह मेरे लिए बड़ा मोटिवेशन है. इसके साथ ही उन्होंने बच्चियों और युवा खिलाड़ियों के लिए संदेश देते हुए कहा की जो बच्चियां क्रिकेट खेलना चाहती हैं, वे अपने लक्ष्य को चुनें. गेम के लिए परिवार का सपोर्ट बहुत जरूरी होता है. मैं चाहूंगी कि बच्चियों को अधिक से अधिक समर्थन मिले. बच्चों के लिए मैं जितना कर सकती हूं, करती रहूंगी.

जर्सी और वर्दी दोनों अहम 

समारोह में दीप्ति पुलिस की वर्दी में नजर आईं और  उन्होंने कहा की पुलिस की जर्सी पहनने का मौका कम मिलता है, लेकिन दोनों जर्सी की अपनी-अपनी इज़्ज़त है. हमारी फैमिली का सपना था कि घर से कोई पुलिस में हो. उसे पूरा होते देख अच्छा लगता है. उन्होंने यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी दिया . उन्होंने कहा की योगी जी को जितना धन्यवाद कहूं कम है.  यूपी में खिलाड़ियों को सपोर्ट भी मिल रहा है और नौकरियां भी.  यह खिलाड़ियों के लिए बड़ी मदद है. इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने खिलाड़ियों को प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा की यह बहुत अच्छा अनुभव है. मुख्यमंत्री की खेल नीति से खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं. पिछले वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हमारी नीति के तहत पुलिस में शामिल हुए हैं.  दीप्ति भी इसी कारण डीएसपी बनीं.  इससे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रोत्साहन मिला है.  यूपी पुलिस खिलाड़ियों को पूरा समर्थन देती है उन्होंने दीप्ति की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा की दीप्ति बेहद प्रतिभावान, अनुशासित और ऊर्जावान खिलाड़ी हैं यूपी पुलिस को गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं.

homecricket

टीम इंडिया की जर्सी और पुलिस की वर्दी दोनों पर गर्व, दीप्ति शर्मा का बयान



Source link