विदिशा में विवाह सीजन शुरू होने के साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मैरिज गार्डन और डीजे संचालकों की एक बैठक ली। यह बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई, जिसमें उन
.
पुलिस अधीक्षक ने सभी मैरिज गार्डन में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गार्डन परिसर में सुरक्षा और ध्वनि नियंत्रण की प्राथमिक जिम्मेदारी संचालकों की होगी। रात 10 बजे के बाद तेज ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बारात के दौरान केवल आधी सड़क का उपयोग करने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात बाधित न हो। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास और प्राथमिक उपचार किट रखना अनिवार्य किया गया है।
पार्किंग स्थलों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अलग प्रवेश-निकास मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, किसी भी आयोजन की जानकारी समय पर संबंधित थाने को देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने को कहा गया।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) क्षितिज शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, थाना सिविल लाइन प्रभारी आर.के. मिश्र, यातायात प्रभारी आशीष राय और रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।