Electricity Bill: इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल का बोझ होगा कम, होंगी कई सुविधाएं, ये मिलेगी छूट

Electricity Bill: इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल का बोझ होगा कम, होंगी कई सुविधाएं, ये मिलेगी छूट


Last Updated:

Balaghat News: मध्य प्रदेश सरकार बिजली बिल में भुगतान पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना का पहला चरण 1 नवंबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक लागू रहेगा. वहीं, इस योजना का दूसरा चरण 1 जनवरी को शुरू होगा जो 28 मार्च तक चलेगा.

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पिछले दिनों किसानों और आम लोगों में बढ़े हुए बिजली बिल लोगों में रोष है. कहीं किसान एक एचपी कनेक्शन में दोगुना बिल की शिकायत कर रहे हैं. ऐसे में पहले से ही विद्युत विभाग ने घरेलू और कृषि क्षेत्र के कनेक्शन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग समाधान योजना लेकर आई है. साथ अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण हो और इसका लाभ मिले.

पहले चरण में मिलेगी ये सुविधाएं
बालाघाट विद्युत विभाग के प्रमुख अमित कुमार ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार बिजली बिल में भुगतान पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना का पहला चरण 1 नवंबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक लागू रहेगा. वहीं, इस योजना का दूसरा चरण 1 जनवरी को शुरू होगा जो 28 मार्च तक चलेगा.

समाधान योजना में मिलेगा ये फायदा
कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक साथ भुगतान करने पर सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट और किस्तों में भुगतान करने पर 70 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. वहीं, इसमें रजिस्ट्रेशन के समय कम से कम 10 प्रतिशत तक रकम जमा करना होगा. वहीं, घरेलू कनेक्शन में एक साथ भुगतान करने पर सरचार्ज पर 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी. वहीं, किश्तों में भुगतान करने पर 60 प्रतिशत का छूट मिलेगी. वहीं, दूसरे चरण में उसी तरह गैर घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं का एकमुश्त भुगतान करने पर 70 प्रतिशत सरचार्ज एवं किश्तों में भुगतान करने पर 50 प्रतिशत का सरचार्ज में छूट मिलेगी.

ऐसे मिलेगा लोगों को फायदा
समाधान योजना का लाभ लेने के लिए कई तरीकों से अपने बिजली बिल में छूट की जानकारी प्राप्त ले सकते हैं. इसमें बारकोड का इस्तेमाल करके उपभोक्ता अपना सर्विस नंबर दर्ज कर मिलने वाली छूट की जानकारी ले सकता है. उपभोक्ता विद्युत विभाग की वेबसाईड MPEZ.CO.IN  जाकर समाधान योजना में क्लिक कर सर्विस क्रमांक डालकर मिलने वाली छूट की जानकारी ले सकता है.

यहां जाकर ले सकते हैं लाभ
वैसे तो गांव-शहर में समाधान योजना के तहत शिविर लगाए जाएंगे. साथ ही अगर कोई समस्या हो तो वितरण केंद्र दमोह, किरनापुर, कटंगी, सावंगी, बालाघाट (शहर), भरवेली, बैहर बोनकट्टा, उमरी, रजेगांव के किसी भी नजदीकी केंद्र में जाकर जानकारी ले सकते हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल का बोझ होगा कम, मिलेगी कई सुविधाएं



Source link