Last Updated:
Katni News: बिहार राज्य में चल रहे चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि NDA की पूरी बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी. वहीं, दिल्ली धमाके पर भी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रतिक्रिया दी है.
नारायण गुप्ता(कटनी),
Katni News: देश के बिहार राज्य में चल रहे चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दावा किया है कि वहां NDA पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. वहीं, दिल्ली धमाके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. दरअसल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कटनी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुए थे. यहां उन्होंने न्यूज़18 से चर्चा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश बीजेपी की एक टीम बिहार चुनाव में काम पर जुटी रही. उन्होंने दावा किया कि वहां के मतदाता ‘जंगलराज’ खत्म कर नीतीश जी वाली NDA सरकार बनाने जा रहे हैं.
जूते ले गए, मारे-पीटे नहीं
इस दौरान उन्होंने बिहार में अपने सामने हुआ एक पुराना किस्सा भी साझा किया. गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि एक बार वो बिहार में लालू यादव की सरकार के समय गए हुए थे. जब वे जूते खरीद रहे थे, तभी आधा दर्जन गाड़ियों से लोग उतरे और सभी ने बिना पैसे दिए ही नए जूते-चप्पल पहन लिए. दुकानदार ने उल्टे उनके पैर छुए और वे सब चले गए. राजपूत ने आगे बताया कि उनके जाने के बाद मैंने दुकानदार से पूछा कि क्या ये आपके कोई रिश्तेदार थे? तब दुकानदार बोला कि साहब, ये बस जूते-चप्पल लेकर गए, हमें मारे-पीटे नहीं… यही गनीमत है. मंत्री ने कहा कि इसी ‘जंगलराज’ को नीतीश कुमार ने खत्म किया है और वहां लॉ एंड ऑर्डर स्थापित किया है. इसलिए अब लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार वाली NDA सरकार बने.
दिल्ली धमाके पर क्या बोले
जब उनसे दिल्ली में हुए धमाके का मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आने पर सवाल किया गया, तो मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले कि कोई भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा. इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी की सीधी नजर है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें