बदमाश को थर्ड डिग्री देने वाले कार्यवाहक टीआई लाइन अटैच: माखननगर थाने के नए प्रभारी होंगे अनूप उइके, पदमसिंह को पचमढ़ी की जिम्मेदारी – narmadapuram (hoshangabad) News

बदमाश को थर्ड डिग्री देने वाले कार्यवाहक टीआई लाइन अटैच:  माखननगर थाने के नए प्रभारी होंगे अनूप उइके, पदमसिंह को पचमढ़ी की जिम्मेदारी – narmadapuram (hoshangabad) News


माखन नगर थाना प्रभारी मदनलाल पवार, निरीक्षक अनूप कुमार उइके।

नर्मदापुरम पुलिस विभाग में शुक्रवार को तीन इंस्पेक्टर्स के तबादले हुए। माखननगर थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक मदनलाल पवार को पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) नर्मदापुरम भेजा गया। उनकी जगह निरीक्षक अनूप कुमार उइके माखननगर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

.

माखननगर थाना टीआई मदनलाल पवार का 10 दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे एक बदमाश समीर खान उर्फ पिद्दा और विष्णु कहार की थर्ड डिग्री पिटाई कर रहे थे। राजोन गांव के जीतू उर्फ जगदीश कीर को समीर खान उर्फ पिद्दा और विष्णु कहार ने धमकाया था। उसके घर पर 8-10 बदमाशों को लेकर वो मारने के लिए पहुंचा था। जीतू कीर ने इसकी शिकायत माखन नगर थाने में की थी।

इसके बाद थाना प्रभारी मदन लाल पवार ने बदमाश पिद्दा और विष्णु कहार को थाने लाकर जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी का वीडियो बना लिया। उस वीडियो को 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामला उजागर होने पर एसपी सांई कृष्णा थोटा ने एसडीओपी इटारसी को जांच सौंपी थी।

इस बीच माखननगर थाने के आरक्षक अर्जुन को बनखेड़ी भेजा गया। आरक्षक के बनखेड़ी भेजने की मूल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। वीडियो वायरल होने के 10 दिन बाद शुक्रवार रात को तीन इंस्पेक्टर के तबादले आदेश जारी हुए। पचमढ़ी और माखननगर थाना प्रभारी बदले गए।

निरीक्षक पदम सिंह मौर्य पचमढ़ी के नए थाना प्रभारी होंगे।



Source link