बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जश्न: सांसद ने चौरई में कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई, जगह-जगह बिखरी खुशियां – Chhindwara News

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जश्न:  सांसद ने चौरई में कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई, जगह-जगह बिखरी खुशियां – Chhindwara News


छिंदवाड़ा: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत का उत्साह छिंदवाड़ा में भी देखने को मिला। परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर पहुंच गया। शहर भर में जगह-जगह आतिशबाजी की गई और लोगों ने एक-दूसरे को

.

चौरई में सांसद विवेक बंटी साहू का जश्न

एनडीए की जीत के बाद जब छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू चौरई पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सांसद साहू ने पूर्व विधायक रमेश दुबे के साथ मिलकर जीत का जश्न मनाया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर झूमे।

छिंदवाड़ा सांसद ने चौरई में कार्यकर्ताओ क़ो मुहह मीठा कराया

भाजपा कार्यालय में भी जश्न का माहौल

छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में भी पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। जैसे ही जीत के रुझान स्पष्ट हुए, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।जिला अध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर जीत का स्वागत किया।

छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए नेतागण

छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए नेतागण

नेताओं ने दी बधाई, कहा—जनता का विश्वास जीता

भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार की यह जीत विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राजग नेतृत्व को मिले जनसमर्थन के लिए बधाई दी।

भाजपा कार्यालय पूरे दिन नारों, आतिशबाजी और खुशियों से गूंजता रहा।



Source link