रतलाम के बाजना थाना पुलिस ने चिराखांदन रोड पर घेराबंदी कर एक लोडिंग वाहन (MP43-ZL-0121) से 33 पेटी अवैध शराब पकड़ी। वाहन रोकते ही क्लीनर साइड पर बैठा व्यक्ति अंधेरे में खेतों की ओर भाग गया, जबकि ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त शराब की कीमत 1 लाख
.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक फोर व्हीलर चिराखांदन रोड से अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मनीष डाबर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। लोडिंग वाहन आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया।
लोडिंग वाहन में इस तरह जमा रखी थी अवैध शराब की पेटिया।
वाहन रोकते ही क्लीनर साइड पर बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया। पीछा भी किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। वाहन ड्राइवर को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम रायचंद पिता लालु निनामा, निवासी तलीनखेड़ा थाना बाजना का बताया।
तलाशी लेने पर मिली शराब
वाहन की तलाशी लेने पर पीछे खाकी रंग की सील बंद पेटियां रखी हुई मिलीं। 25 पेटियों में पावर 10000 बीयर की 600 कैन सील बंद मिली। 08 पेटियों में देशी प्लेन शराब के 400 क्वार्टर कुल 72 बल्क लीटर शराब पाई गई। कुल 33 पेटियों में 372 बल्क लीटर शराब बरामद की।

आरोपी ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में।
परमिट नहीं मिलने पर केस दर्ज
पुलिस ने चालक से परिवहन संबंधी लाइसेंस या परमिट मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।