Shivpuri News: कढ़ाई में पानी डालते ही बना घी! धाय महादेव मंदिर की कथा सुन दंग रह जाएंगे आप

Shivpuri News: कढ़ाई में पानी डालते ही बना घी! धाय महादेव मंदिर की कथा सुन दंग रह जाएंगे आप


Last Updated:

Dhay Mahadev Mandir: शिवपुरी के धाय महादेव मंदिर अपनी चमत्कारिक कथा के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि यहां भंडारे के दौरान नदी से लाया गया साधारण पानी कढ़ाई में डालते ही शुद्ध घी में बदल गया था. इस दिव्य घटना को भक्त आज भी भगवान शिव का साक्षात चमत्कार मानते हैं.

आशीष पाण्डेय/शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित धाय महादेव मंदिर से अद्भुत और चमत्कारिक घटना जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि इसी स्थान पर भगवान भोलेनाथ ने अपने भक्तों के बीच साक्षात चमत्कार दिखाया था. यह पवित्र स्थल आज भी श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, जहां हर आने वाला भक्त अपने भीतर भक्ति और आस्था की नई ऊर्जा महसूस करता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई साल पहले मंदिर में एक बड़ा भंडारा आयोजित किया गया था. भंडारे में मालपुए बनाए जा रहे थे, लेकिन बीच में घी खत्म हो गया. प्रसाद अधूरा रह जाने की चिंता से भक्त घबरा गए और महंत जी के पास पहुंचे. उन्होंने भक्तों को धैर्य रखने को कहा और बोले कि चिंता मत करो, भोलेनाथ सब देख रहे हैं. पास की नदी से चार डिब्बे पानी लेकर आओ और कढ़ाई में डाल दो. भक्तों ने वैसा ही किया. वे नदी पर गए, चार डिब्बे पानी भरकर लाए और कढ़ाई में डाल दिया. तभी एक अविश्वसनीय घटना हुई. कढ़ाई में डाला गया पानी धीरे-धीरे शुद्ध घी में बदल गया.

इस दृश्य को देख सभी भक्त भावविभोर हो उठे और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा. कहा जाता है कि आयोजन के बाद महंत जी ने भक्तों से कहा कि प्रसाद वितरण पूरा होने के बाद बचे हुए घी को उसी नदी में डाल देना, जिससे पानी लाया गया था. भक्तों ने वैसा ही किया. उस दिन के बाद से भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र बन गया.

 15 दिनों का विशाल मेला
आज इस मंदिर में हर वर्ष फाल्गुन माह में 15 दिनों का विशाल मेला आयोजित किया जाता है. इस दौरान हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से यहां पहुंचते हैं, मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, भंडारा, भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियों का आयोजन किया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जो भी सच्चे मन से धाय महादेव के दर्शन करने आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है. यहां आने से मन को शांति मिलती है और जीवन के संकट दूर हो जाते हैं.

9 नवदुर्गा के अलग-अलग मंदिर भी स्थापित
मंदिर परिसर में 9 नवदुर्गा के अलग-अलग मंदिर भी स्थापित हैं, जो आकर्षण का विशेष केंद्र हैं. दूर-दराज से लोग यहां नवरात्रि के समय दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर में शादी-विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं जैसे बड़े भंडारे के बर्तन, जल और विद्युत की व्यवस्था, और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए स्थान. धाय महादेव मंदिर न केवल शिव की भक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह उस विश्वास का भी सजीव प्रमाण है कि जब आस्था अटल होती है, तब भगवान स्वयं अपने भक्तों के जीवन में चमत्कार कर दिखाते हैं.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कढ़ाई में पानी डालते ही बना घी! धाय महादेव मंदिर की कथा सुन दंग रह जाएंगे आप



Source link