आज ही डाइट का हिस्सा बनाएं ‘मोटे अनाज’! सर्दी में शरीर को देते हैं गर्माहट और पावरफुल पोषण, आयरन-कैल्शियम की कमी होगी दूर

आज ही डाइट का हिस्सा बनाएं ‘मोटे अनाज’! सर्दी में शरीर को देते हैं गर्माहट और पावरफुल पोषण, आयरन-कैल्शियम की कमी होगी दूर


Last Updated:

Health Tips: सर्दियों में अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए विंध्य क्षेत्र मिलने वाली ये देसी चीज सबसे बेहतर विकल्प हैं. कोदो सहित अन्य मोटे अनाज फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो पाचन सुधारते हैं, ब्लड शुगर नियंत्रित करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं.

Health Tips: सर्दियां आते ही शरीर को अतिरिक्त पोषण, गर्माहट और ऊर्जा की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे समय में विंध्य क्षेत्र की पारंपरिक थाली में मौजूद मोटे अनाज (मिलेट्स) से बेहतर विकल्प कोई नहीं. रीवा, डिंडोरी, मंडला, उमरिया, शहडोल और सीधी का इलाका इन मिलेट्स का गढ़ माना जाता है. सदियों से गोंड, बैगा और अन्य आदिवासी समुदायों के लिए यह मुख्य भोजन रहा है. 50 वर्ष पहले तक मेहनतकश और गरीब तबके का भरोसेमंद आहार माने जाने वाले ये अनाज आसानी से पचने, पोषण से भरपूर होने और कम बारिश में भी अच्छी पैदावार देने के कारण बेहद लोकप्रिय थे.

लेकिन हरित क्रांति के बाद गेहूं और चावल की उपलब्धता बढ़ने से मिलेट्स की खपत कम हो गई. हालांकि, अब हालात बदल रहे हैं. बदलती जीवनशैली, बढ़ते मोटापे और हेल्थ कॉन्शियस लोगों की जरूरतों ने मिलेट्स को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मिलेट मिशन ने इस बदलाव को और गति दी है.

सरकार किसानों को मोटे अनाज की खेती बढ़ाने के लिए ₹10 प्रति किलोग्राम की प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी में है. इसके साथ ही उन्नत और प्रमाणित बीजों पर 80% तक की सब्सिडी, खेती के आधुनिक तरीकों का प्रशिक्षण और उत्पादों की मार्केटिंग में सीधा सहयोग दिया जा रहा है. इससे खेती लाभदायक बनती जा रही है और मिलेट्स को देशभर में नई पहचान मिल रही है.

केवल खेती ही नहीं, सेहत के लिए भी मिलेट्स सर्दियों में किसी सुपरफूड से कम नहीं. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आलोक अवधिया ने न्यूज़ 18 से बताया कि खासकर कोदो ठंड के मौसम में ऊर्जा बढ़ाने, पाचन तंत्र दुरुस्त रखने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बेहद प्रभावी है. फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर कोदो और अन्य मिलेट्स शरीर को गर्म रखते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है.

सर्दियों में मोटे अनाज का नियमित सेवन मोटापा घटाने, कमजोरी दूर करने और शरीर को संपूर्ण पोषण देने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है. बदलते मौसम में यदि आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो मिलेट्स को अपनी थाली में शामिल करना आज के समय की सबसे समझदार और फायदेमंद आदत है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आज ही डाइट का हिस्सा बनाएं ‘मोटे अनाज’! सर्दी में शरीर को देते हैं गर्माहट



Source link