केला मक्का लगाने वाले किसान ठंड के मौसम में रहें सतर्क, जानें टिप्स

केला मक्का लगाने वाले किसान ठंड के मौसम में रहें सतर्क, जानें टिप्स


Last Updated:

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देव ने कहा कि केला पपीता और कई तरह की फसले लगाने वाले किसान अपनी फसलों का उत्पादन अच्छा हो. इसके लिए कई ऐसी प्रजाति के पौधे भी लगाते हैं  जो दूसरे पौधों को पनपने नहीं देते हैं तो वही कुछ किसान अपने पौधों को कपड़े की पोली बैग भी पहना देते हैं

ठंड का समय शुरू हो गया है.ऐसे में पौधों के आसपास जंगली घास आसानी से हो उग जाती है. जिससे पौधों का प्रजनन रुक जाता है और उत्पादन कम होता है. यदि आपने भी आपके खेत में केला कपास मक्का लगा कर रखा हुआ है तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान कपड़े की पाली बैग भी लगा सकते हैं ताकि आसपास कोई जंगली घास न उगे और जिन किसानों ने यह खेती की है. वह शाम के समय में सिंचाई करें. जिससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी मिट्टी में नमी बनी रहेगी तो पौधे का ग्रोथ अच्छा होगा.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी 
एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देव ने कहा कि केला पपीता और कई तरह की फसले लगाने वाले किसान अपनी फसलों का उत्पादन अच्छा हो. इसके लिए कई ऐसी प्रजाति के पौधे भी लगाते हैं  जो दूसरे पौधों को पनपने नहीं देते हैं तो वही कुछ किसान अपने पौधों को कपड़े की पोली बैग भी पहना देते हैं. जिससे उनका उत्पादन अच्छा होता है. आजू-बाजू में उगने वाले पौधे उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. यदि आप भी इस तरह से इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो आपका उत्पादन भी अच्छा होगा. ठंड के दिनों में पौधे के आसपास गाजर घास भी उगती है जिससे जो पौधे को मिलने वाला पानी खाद होता है वह सही नहीं मिल पाता है. जिससे उसका उत्पादन रुक जाता है.

अच्छा होगा उत्पादन 
आप इस तरह की फसले लगाते हैं तो आप यह नवाचार कर कर देखिए आपके उत्पादन में बढ़ोतरी होगी. जिससे आपका अच्छा फायदा भी होगा. क्योंकि गाजर घास समय पर नहीं कटने से पौधों का उत्पादन रुक जाता है. इसलिए आप इन दो तकनीक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. खेत में सिंचाई शाम के समय में करें जिससे आपकी मिट्टी में नमी बनी रहेगी. जिससे उत्पादन और भी अधिक होगा.

homeagriculture

केला मक्का लगाने वाले किसान ठंड के मौसम में रहें सतर्क, जानें टिप्स



Source link