148 रन से जीता भारत और वैभव सूर्यवंशी ने अकेले ठोके 144 रन

148 रन से जीता भारत और वैभव सूर्यवंशी ने अकेले ठोके 144 रन


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi hits 144 runs: वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में UAE के खिलाफ 32 गेंद में शतक मारा. 11 चौके और कुल 15 छक्के मारते हुए 144 रन की पारी खेली. भारत ए की टीम ने मैच को 148 रन से जीता.

वैभव सूर्यवंशी ने 144 रन की पारी खेल एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मचाया धमाल

नई दिल्ली. युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने दूसरा सबसे तेज टी20 शतक जड़ते हुए भारत ए को एशिया कप राइजिंग स्टार्स में संयुक्त अरब अमीरात पर 148 रनों की शानदार जीत दिलाई. कमाल की बात यह रही कि मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अकेले 144 रन बनाए. उन्होंने 42 गेंद में 11 चौके और 15 छक्के लगाते हुए ये रन बनाए. अच्छी बात ये है कि इतनी शानदार पारी खेलने के बाद भी वो खुश नहीं हैं. उन्होंने अपनी इस पारी को 100 में से 75 अंक दिए. आगे वो इससे भी बड़ी और बेहतरीन पारी खेलना चाहते हैं.

भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 297 रन बनाए. यूएई की टीम कभी मुकाबले में नहीं थी और 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुर्जपनीत सिंह (3/18) ने भारत की गेंदबाजी का नेतृत्व किया. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 32 गेंद में शतक पूरा किया.


भारत की जीत के स्टार रहे वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मुझे इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत मिली है. अब मेरा पूरा ध्यान अगले मुकाबले पर होगा. कोशिश रहेगी जो शुरुआत मिली है इसे और बेहतर बनाया जाए. मुझे भारत के लिए और भी बड़ी पारी खेलनी है. जब भी मैं छक्का मारने जाता हूं और वो चौका चला जाता है तो दुख होता है. मुझे तकलीफ होती है क्योंकि दो रन कम हो जाते हैं. मैं हर बॉल को मारने की कोशिश नहीं करता लेकिन जो मेरा खेल है उसी तरह से खेलना चाहता हूं. ऐसा करने से टीम को फायदा होगा और यही हम सब चाहते हैं.

जब मैं ड्रेसिंग रूम में वापस लौटा तो मेरी पारी की सबने तारीफ की और कहा बहुत अच्छा खेले. अब अगले मैच पर फोकस करो. मैं अपनी इस पारी को 100 में से 75 नंबर देना चाहूंगा. आगे मेरी कोशिश रहेगी इससे भी अच्छा खेलूं और टीम को जीत में अपना योगदान दूं.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

148 रन से जीता भारत और वैभव सूर्यवंशी ने अकेले ठोके 144 रन



Source link