पकड़े गए आरोपियों को पुलिस घटना स्थल पर ले जाते हुए।
ग्वालियर में दस दिन पहले पुलिसकर्मी के बेटे और उसके दोस्त को टारगेट कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले गैंगस्टर रिंकू कमरिया गैंग के चार बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। रिंकू सहित इन सभी ने सिर्फ 15 मिनट में 35 से ज्यादा गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। सभी
.
इस मामले में गैंगस्टर रिंकू कमरिया समेत तीन आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस शनिवार रात को ही घटना स्थल पर पैदल लेकर पहुंचे हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बदमाशों ने 15 मिनट में चलाई थीं 35 गोलियां
शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि घासमंडी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मामले में दस-दस हजार के इनामी आरोपी शीतला माता मंदिर के पास है और भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी ग्वालियर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम को शीतला माता मंदिर के पास भेजा।
हुलिया के चार संदिग्ध मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गैंगस्टर रिंकू कमरिया गैंग के बदमाश 26 वर्षीय छोटू उर्फ सत्येंद्र कमरिया, 29 वर्षीय कालू उर्फ जितेंद्र यादव, 21 वर्षीय चेतन उर्फ अभय पांडे, 21 वर्षीय प्रियांशु पुत्र मोहन दुबे निवासी कोटेश्वर कॉलोनी ग्वालियर का होना बताया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सभी आरोपियों को पैदल-पैदल घटना स्थल तक ले गई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। ऐसे समझिए पूरा मामला फरियादी विजय प्रताप सिंह निवासी शिव नगर घोसीपुरा ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि 02 नवंबर को वह व हाकिम पाल दोनों हजीरा चौराहा से रात्रि में अपने घर घोसीपुरा जा रहा था, जैसे ही वह मिर्जापुर मस्जिद के पास पहुंचा तभी रोड़ पर हमें छोटू कमरिया, कालू कमरिया, मनीष यादव, चेतन पाण्डेय, प्रियांशु, अन्नी उर्फ अनिल मिले और मेरी गाड़ी रोक दी और छोटू कमरिया ने अधिया से मुझ पर जान से मारने की नियत से फायर किया जो मुझे बांये पैर की जांघ में लगी मैं गिर पड़ा, प्रियांशु ने कट्टे से जान से मारने की नियत से फायर किया जो मेरे दाहिने पैर के पंजा में लगा, अन्नी ने 315 बोर की रायफल से फायर किये जो मेरे बांये हाथ की हथेली के पास लगा। फायरिंग में एक गोली मेरे दोस्त हाकिम पाल को भी दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी है। जिस पर पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज किया था।