झाबुआ में प्याज से भरा ट्रक खाई में गिरा: ड्राइवर-क्लीनर घायल, इंदौर-अहमदाबाद NH 47 पर माछलिया में हादसा – Jhabua News

झाबुआ में प्याज से भरा ट्रक खाई में गिरा:  ड्राइवर-क्लीनर घायल, इंदौर-अहमदाबाद NH 47 पर माछलिया में हादसा – Jhabua News


इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 47) पर झाबुआ जिले के माछलिया में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। प्याज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

हादसे के बाद ट्रक में भरी प्याज की बोरियां चारों तरफ बिखर गईं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कालीदेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच कर रही है कि ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरा।

इसी हाईवे पर दोपहर में भी फूलमाल फाटे पर एक अनियंत्रित ट्राले ने डायल 112 सहित दो वाहनों को टक्कर मार दी थी।



Source link