Ravindra Jadeja Trade In IPL: कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें फैंस को एक ही आईपीएल टीम में देखने की आदत हो गई है. जैसे विराट कोहली को RCB और एमएस धोनी को CSK की जर्सी में देखने की आदत. रवींद्र जडेजा भी ऐसे ही खिलाड़ियों की लिस्ट में थे, जिन्हें फैंस चेन्नई के लिए खेलते देखना चाहते थे. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के हाथों ट्रेड कर दिया है.
बड़ा सवाल ये है कि सीएसके ने जडेजा को क्यों जाने दिया और धोनी ने अपने पुराने साथी को रोका क्यों नहीं? क्रिकेट फैंस और खासकर CSK के तमाम प्रशंसक इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी के साथ गंभीर बातचीत के बाद ही जडेजा ने CSK से अलग होने का मन बनाया.
जडेजा को प्लेइंग 11 में नहीं मिलती जगह?
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने CSK की दिशा के बारे में खुलकर बात की और दोनों इस बात पर सहमत हुए कि टीम से अलग होना सभी के हित में होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों ने ट्रेड प्रक्रिया शुरू होने से पहले बात की थी, और दोनों स्पष्ट रूप से इस बात पर सहमत थे कि यह कदम सभी संबंधित लोगों के सर्वोत्तम हित में है.
रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने जडेजा से कहा कि अगले सीजन अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद के टीम में शामिल होने के बाद चीजें बदल सकती है. ऐसा भी हो सकता है कि आपको प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिले. CSK नहीं चाहती थी कि उनके सबसे सफल गेंदबाजों में से एक जडेजा बेंच पर बैठें या फिर रोटेट प्रक्रिया से गुजरें.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 15, 2025
जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी
रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर उसी टीम में वापसी की है, जहां से उन्हें क्रिकेट जगत में पहचान मिली थी. जी हां, आईपीएल 2008 में वो राज्यसठन रॉयल्स के लिए खेले थे और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम किरदार रहा था. 36 साल के जडेजा एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे. CSK ने ट्रेड डील के तहत संजू सैमसन के लिए जडेजा और सैम करन की कुर्बानी दी है.
इसे भी पढ़ें: IPL Retention: हाय रे किस्मत… इस खिलाड़ी के हाथ से निकला 237500000 रुपए, टीम ने छोड़ा साथ; पिछले साल हुए थे मालामाल