भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक है नेता।
धार जिले में भाजपा नेता लखन सिंह राठौर के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नेता ने अपने पिता के जन्मदिन के जश्न में घर के आंगन में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस
.
यह था पूरा मामला जानकारी के अनुसार, धार जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर स्थित नवासा ग्राम में 11 नवंबर को भाजपा नेता जसवंत सिंह राठौड़ का जन्मदिन था। उनके घर पर पार्टी चल रही थी। इसी जश्न के दौरान, उनके बेटे और भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लखन सिंह राठौड़ ने अपनी गन निकालकर एक राउंड हवाई फायर कर दिया। पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
भाजपा नेता जसवंत सिंह राठौड़ का जन्मदिन था। उनके घर पर पार्टी चल रही थी।

पुलिस बोली- लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन पुलिस के अनुसार, आरोपी लखनसिंह राठौर द्वारा सार्वजनिक स्थान पर भीड़ के समक्ष अपनी लाइसेंसी पिस्टल को हवा में लहराकर उतावलेपन से हर्ष फायर किया गया। इससे मानव जीवन संकटापन्न होना पाया गया। पुलिस ने माना कि यह कृत्य आर्म्स लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है।
थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद केस दर्ज नौगांव थाना प्रभारी हीरो सिंह रावत ने बताया कि, “हर्ष फायरिंग का वीडियो संज्ञान में आया है, मामले की जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। विवेचना जारी है।” देर रात पुलिस ने मामले में अपराध पंजीकृत कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।

पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।