फ्रीज का कंप्रेशर फटा, धमाके के बाद घर में आग: भोपाल के कोलार रोड पर आगजनी; सामान राख, लोग दहशत में बाहर भागे – Bhopal News

फ्रीज का कंप्रेशर फटा, धमाके के बाद घर में आग:  भोपाल के कोलार रोड पर आगजनी; सामान राख, लोग दहशत में बाहर भागे – Bhopal News



भोपाल के कोलार रोड स्थित रायपिंक सिटी फेज-1 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर में रखे फ्रीज का कंप्रेसर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों तक कंपकंपी महसूस हुई।

.

धमाके के कुछ सेकेंड के भीतर आग तेजी से फैली और पूरा फ्लैट धुएं से भर गया। आग की लपटें उठती देख घर में मौजूद लोग घबराकर बाहर भागे। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन घर में रखा काफी सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया।

कंप्रेसर की वजह से आग जानकारी के अनुसार, कंप्रेसर की तकनीकी खराबी को घटना का प्राथमिक कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और स्थिति पर काबू पाया। फ्लैट मालिक मनोज नामदेव ने बताया कि फ्लैट हाल ही में किराए पर दिया गया था। हादसे से किरायेदार भी सदमे में हैं।

मौके पर मौजूद रहवासी बोले, धमाका इतना तेज था कि पहले लगा गैस सिलेंडर फटा है। पूरा मोहल्ला दौड़ पड़ा। राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नुकसान बड़ा है। फायर विभाग ने कंप्रेसर और वायरिंग की जांच के निर्देश दिए हैं। ताकि कारण स्पष्ट हो सके।



Source link