मऊगंज जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी हेतु 31 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि जिले की पात्र सेवा सहकारी समितियों और विपणन सहकारी समितियों को इन केंद्रों के रूप मे
.
निर्धारित उपार्जन केंद्रों में सेवा सहकारी समिति पन्नी, मऊगंज, पाड़र, पहाड़ी नृपत सिंह, लौर, खैरा, पटपरा, ढेरा, नईगढ़ी, भीर, कोट, डिहिया (बन्नई), शिवराजपुर, खर्रा, बहुती, बंधवा, कसियारगांव, चिल्ल, हनुमना क्रमांक 1 और 2, कैलाशपुर, मुनिहाई, बन्ना, मिसिरगवां, हर्दी, गौरी, पहाड़ी, देवरा पटेहरा, खटखरी, पांती और टटिहरा शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं और बेहतर अव्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बीएलओ द्वारा घर-घर गणना पत्रक वितरण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि आयोग की ओर से भेजे गए गणना पत्रक (Enumeration Form) का वितरण किया जा रहा है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में यह गणना पत्रक उपलब्ध करा रहे हैं।
पन्नी के मतदान केंद्र क्रमांक 90 और 91 में भी बीएलओ ने गणना पत्रक वितरित किए। मतदाता अपनी जानकारी भरकर उस पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसकी एक प्रति उनके पास रहेगी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी उपलब्ध है, ताकि मतदाता पुराने रिकॉर्ड से मिलान कर सकें।