Indian Idol 16: मोबाइल से बनाई दूरी, माइग्रेन ने खड़ी की मुसीबत लेकिन संगीत ने बनाया सुपरस्टार

Indian Idol 16: मोबाइल से बनाई दूरी, माइग्रेन ने खड़ी की मुसीबत लेकिन संगीत ने बनाया सुपरस्टार


Last Updated:

Indian Idol 16 Star Tanisq: जिंदगी कब कौन सा मोड़ ले लेगी कोई नहीं जानता. ऐसा ही कुछ हुआ जबलपुर के इस परिवार के साथ. तनिष्क को पहले म्यूजिक में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं था लेकिन एक बीमारी ने उन्हें इधर आने को मजबूर किया लेकिन किसे पता था कि यही से उनकी सफलता की सीढ़ी शुरू होगी. आइए जानते हैं इंडियन आइडल स्टार तनिष्क की कहानी.

वो कहते हैं हर शख्स के जीवन में एक टर्निंग पॉइंट जरूर आता है, ऐसा ही टर्निंग प्वाइंट जबलपुर के होनहार तनिक शुक्ला के जीवन में आया. जहां उनके लिए टर्निंग पॉइंट बहन बनी. जिसके बाद अब तनिष्क शुक्ला की आवाज देशभर में धूम मचा रही है.

b

दरअसल मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले तनिष्क शुक्ला को इंडियन आइडियल 16 में गोल्डन टिकट मिला है. तनिष्क को बचपन से ही गाने का शौक नहीं था, तनिष्क सिर्फ शतरंज खेलने के शौकीन थे. जहां उन्होंने कई प्रतियोगिताएं भी जीती.

c

लेकिन तनिष्क कंप्यूटर में ही शतरंज की प्रैक्टिस किया करते थे. जहां उनके आंखों में परेशानी आने के साथ ही सर्वाइकल प्रॉबलम आने लगी. डॉक्टर ने तनिष्क को कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहने की सलाह दी. जिसके बाद उनका साथ उनकी बड़ी बहन ने निभाया.

d

कंप्यूटर स्क्रीन से दूर करने के लिए तनिष्क की बहन तान्या ने सिंगिंग की ओर ध्यान मोड़ा. हालांकि तान्या भी अच्छी सिंगर हैं, लेकिन जब तनिष्क ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, तब तान्या के सिंगिंग गुरु भी सन्न रह गए.

e

इसके बाद तनिष्क शतरंज के गेम को पीछे छोड़ धीरे-धीरे सिंगिंग की ओर आगे बढ़े और ग्वालियर के कई मंचों में अवार्ड भी जीते. लेकिन एक बार फिर दुर्भाग्य से तनिष्क को माइग्रेन हो गया और 4 साल तक सिंगिंग बंद रही.

f

2021 में तनिष्क के पिता प्रभात शुक्ला का रिटायरमेंट हुआ. फिर तनिष्क की फैमिली वापस अपने होमटाउन जबलपुर आ गए. जहां तनिष्क का इलाज हुआ और वापस उन्होंने सिंगिंग की ओर ध्यान दिया. लिहाजा अब इंडियन आइडल 16 के ऑडिशन में पहुंचकर तनिष्क ने गोल्डन टिकट हासिल किया है.

g

तनिष्क ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई ग्वालियर से म्यूजिक से ही की है. तनिष्क के पिता रिटायर्ड जज हैं, जबकि मां एडवोकेट रही हैं. फिलहाल अभी ग्रहणी हैं. तनिष्क अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा शिवाकांत शुक्ला, माता-पिता, भाई-बहन और सिंगिंग गुरु प्रकाश विरुकलर, पंडित रवि शर्मा और डॉक्टर संजय सिंह को देते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मोबाइल से बनाई दूरी, माइग्रेन ने खड़ी की मुसीबत लेकिन संगीत ने बनाया सुपरस्टार



Source link