मारुति की इस कार ने लगा दी ग्रैंड विटारा और ब्रेजा की ‘लंका’! अब क्रेटा और नेक्सॉन की बारी

मारुति की इस कार ने लगा दी ग्रैंड विटारा और ब्रेजा की ‘लंका’! अब क्रेटा और नेक्सॉन की बारी


नई दिल्ली. कुछ दिनों पहले जब मारुति ने इंडिया में अपनी Maruti Victoris एसयूवी लॉन्च की थी तब कंपनी ने भी नहीं सोचा होगा कि इसे इतना शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा. लेकिन, इस कार ने मार्केट में आते ही कई माइलस्टोन हासिल कर लिए हैं. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सितंबर 2025 में भारतीय बाजार में विक्टोरिस लॉन्च किया. अक्टूबर 2025 आते-आते, यह मिड-साइज एसयूवी ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल बनने की ओर बढ़ रहा है. अक्टूबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड के इस लेटेस्ट मॉडल ने अपने सिबलिंग ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़ दिया है, जहां विक्टोरिस की 13,496 यूनिट्स बिकीं, वहीं ग्रैंड विटारा की 10,409 यूनिट्स बिकीं.

एरीना डीलरशिप्स पर बिकेगी
जहां मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा नेक्सा आउटलेट्स के माध्यम से बेची जाती है, वहीं विक्टोरिस एरीना डीलरशिप्स पर उपलब्ध है. हालांकि, विक्टोरिस की बेहतर प्रदर्शन के सटीक कारणों का पता लगाना अभी बाकी है, लेकिन ब्रांड की इसे एरीना डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराने की रणनीति सफल होती दिख रही है, जिससे यह एसयूवी ज्यादा बड़े लेवल पर बायर्स के लिए अफोर्डेबल हो गई है.

शुरुआती कीमत
इसके अलावा, मारुति सुजुकी विक्टोरिस की शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि ग्रैंड विटारा की कीमत 10.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिससे यह एक बेहतर ऑप्शन के रूप में उभरती है, खासकर जब फीचर्स के पैकेज को ध्यान में रखा जाए. हालांकि, दोनों एसयूवी में एक ही पावरट्रेन है, जिसमें पेट्रोल, सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शन शामिल हैं.

सेगमेंट में कड़ा कॉम्पटिशन
विक्टोरिस की वर्तमान सफलता के बावजूद, इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा कड़ी बनी हुई है. हुंडई क्रेटा इस सेगमेंट में अपनी प्रमुखता बनाए हुए है. अक्टूबर 2025 में इस दक्षिण कोरियाई एसयूवी की 18,381 यूनिट्स बिकीं, जबकि अन्य प्रतिद्वंद्वी जैसे किया सेल्टोस और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर काफी पीछे रह गए, जिनकी क्रमशः 7,130 यूनिट्स और 11,55 यूनिट्स बिकीं.

ग्रैंड विटारा इलेक्ट्रिक का इंतजार
मारुति ने अभी तक इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कदम नहीं रखा है. कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा होगी. इस कार का ICE मॉडल पहले से ही भारतीय बाजार में बेहद पॉपुलर है. यही कारण है कि कंपनी इसकी पॉपुलैरिटी को भुनाना चाहती है. इस कार के बारे में लगातार अपडेट्स सामने आते रहते हैं. लॉन्च होने के बाद इसकी टक्कर नेक्सॉन और विंडसर ईवी से होगा. ये दोनों एसयूवी इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें बनी हुई हैं. टाटा ने काफी पहले ही इस सेगमेंट में अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी थी. इसी वजह से ईवी के मामले में कंपनी के पास सबसे बड़ा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मौजूद है. मारुति के आने के बाद इस सेगमेंट में कॉम्पटिशन और तेज होने वाला है.



Source link