राज्य स्तरीय कालिदास समारोह में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति: बच्चों ने महाकवि कालिदास के साहित्य पर दी मनोहारी प्रस्तुति – Ujjain News

राज्य स्तरीय कालिदास समारोह में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति:  बच्चों ने महाकवि कालिदास के साहित्य पर दी मनोहारी प्रस्तुति – Ujjain News


शनिवार को 24वें राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न संभागों के वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने महाकवि कालिदास के साहित्य पर आधारित नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित इस

.

यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण संकुल हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और जनसामान्य में महाकवि कालिदास की रचनाओं के प्रति रुचि जागृत करना है।

कालीदास समारोह में नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई।

प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक संजय लालवानी और असीम पण्ड्या ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन श्लोक पाठ प्रतियोगिता भी हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न संभागों से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के 9-9 प्रतिभागियों ने कालिदास साहित्य पर आधारित श्लोक प्रस्तुत किए।

वरिष्ठ वर्ग की नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों ने कालिदास के प्रमुख काव्य जैसे अभिज्ञान शाकुंतलम, कुमारसम्भवम, रघुवंशम, मालविकाग्निमित्रम् और ऋतुसंहारम् पर आधारित नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत कीं।

इसके अतिरिक्त, चित्रांकन प्रतियोगिता में कालिदास के साहित्य पर आधारित कनिष्ठ वर्ग के 20 और वरिष्ठ वर्ग के 24 चित्र शामिल हुए, जिनकी प्रदर्शनी संकुल हॉल में लगाई गई। इन प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. मनोज द्विवेदी और डॉ. काकुल सक्सेना ने किया, जबकि अमितोज भार्गव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कालीदास समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।

कालीदास समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।



Source link