IPL 2026 में MS Dhoni नहीं ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान, संजू को ट्रेड करने के बाद CSK ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2026 में MS Dhoni नहीं ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान, संजू को ट्रेड करने के बाद CSK ने किया बड़ा ऐलान


CSK Captain IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में बड़ा बदलाव किया है. पांच बार की चैंपियन ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के हाथों ट्रेड कर फैंस को हैरान कर दिया. इसके बदले उन्होंने स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम का हिस्सा बनाया. अगले सीजन से पहले CSK के तमाम फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि आईपीएल 2026 में टीम की कमान कौन संभालेगा? 

आईपीएल 2025 से पहले CSK ने ये ऐलान किया था कि ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान होंगे. हालांकि, कुछ मैचों बाद वो चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए और फिर कप्तानी की जिम्मेदारी एमएस धोनी को सौंपी गई. अब टीम में संजू सैमसन की भी एंट्री हो गई है जो कई सालों से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे.

IPL 2026 में कौन होगा CSK का कप्तान?

एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ या संजू सैमसन? आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन होगा, इसपर से सस्पेंस खत्म हो गया है. फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर कप्तान का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ही CSK की कमान संभालेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


 

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल,  शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामाकृष्ण घोष, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज 

मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र, आंद्रे सिद्धार्थ, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, दीपक हुड्डा, शेख रशीद, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, डोवेन कॉन्वे

चेन्नई सुपर किंग्स के शेष स्लॉट: 9 (4 विदेशी)

आईपीएल 2026 नीलामी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का शेष पर्स: 43.4 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: RCB Squad: बोझ बन गया था ये स्टार खिलाड़ी… बेंगलुरु ने किया रिलीज, ये प्लेयर्स हुए रिटेन; खाते में अब कितनी रकम?

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के किस टीम के पास कितने रुपये

कोलकाता नाइटराइडर्स: 64.30 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स: 43.40 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: 25.50 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स: 22.95 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स: 21.80 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16.40 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटन्स: 12.90 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स: 11.50 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस: 2.75 करोड़ रुपये





Source link