सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 94 हजार रुपये कीमत के 12 मोटर पंप जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई 17 अक्टूबर को गोरइया ग
.
ये 4 आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरहना भठिया निवासी कैलाश दाहिया उर्फ चुनकी (19 वर्ष), रमपुरा निवासी हाकिम यादव उर्फ राजा (22 वर्ष), रमपुरा निवासी संतोष यादव उर्फ बुल्ली उर्फ भूरा (20 वर्ष) और बरहना निवासी अमित कोल उर्फ बेटू (20 वर्ष) शामिल हैं।
17 अक्टूबर को दर्ज हुई थी शिकायत पुलिस को यह सफलता गोरइया निवासी फरियादी राघवेंद्र सिंह की शिकायत के बाद मिली। राघवेंद्र सिंह ने 17 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15-16 अक्टूबर की दरमियानी रात गोरइया हार में उनके इंदारा (कुएं) से सिंचाई के लिए लगा पंप चोरी हो गया था। इसी दौरान ददन यादव के खेत से भी एक अन्य मोटर पंप चोरी हुआ था।
पूछताछ में कबूली 12 चोरियां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से कुल 12 मोटर पंप चोरी करने की बात कबूल की।