हरदा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय रहटगांव में आयोजित किया गया। अतिथियों ने भारत माता और बिरसा मुंडा के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध
.
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ, टिमरनी नगर पालिका उपाध्यक्ष राजा कौशल, एसडीएम टिमरनी संजीव कुमार नागू और जिला संयोजक रवि कनौजिया सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि गजेंद्र शाह ने कहा कि शासन द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आदिवासी बच्चों के लिए हॉस्टल चलाए जा रहे हैं, जहां वे शहरी क्षेत्रों में रहकर अपना भविष्य उज्ज्वल कर रहे हैं। शाह ने आदिवासी समुदाय से अपने बच्चों को शिक्षित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शाह ने आगे बताया कि जनजातीय समुदाय के बच्चों के लिए शिक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्हें निशुल्क किताबें, गणवेश और साइकिलें प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, बच्चों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भी दी जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि संघ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि मिलती है। जनजातीय युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सहायता दी जा रही है।
जयंती समारोह में एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया, साथ ही लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।



