AUS vs ENG Ashes 1st Test: एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पर बड़ी मुसीबत टूट पड़ी है. कंगारू टीम पर चोट का बम फूटा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहला मैच शुरू होने से पहले ही कंगारू टीम अपने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों को खो चुकी है. पहले कप्तान पैट कमिंस बाहर हुए, फिर सीन एबॉट चोटिल हुए, और अब जॉश हेजलवुड भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. ये तीनों खिलाड़ी मैच-विनर माने जाते हैं और उनका एक साथ उपलब्ध न होना एशेज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है.
तीनों मैच विनर बॉलर हैं
तीनों तेज गेंदबाजों के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग कॉम्बिनेशन पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. खासकर इसलिए, क्योंकि एशेज में तेज गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है और यह तीनों ही तेज गेंदबाज अकेले के दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. यही वजह है कि उनका नहीं होना जहां ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है तो वहीं इंग्लैंड के लिए राहत की बात है.
- पैट कमिंस– बैक इंजरी के चलते पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.
- सीन एबॉट – हैमस्ट्रिंग की चोट से बाहर हो गए हैं.
- जोश हेजलवुड- हैमस्ट्रिंग के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर हैं.
हेज़लवुड की जगह टीम में कौन आया?
हेजलवुड हाल ही में शेफील्ड शील्ड का मैच भी नहीं खेले थे और पर्थ नहीं पहुंचे, जिसके बाद टीम ने उनकी जगह माइकल नेसर को स्क्वॉड में शामिल किया है. नेसर को पहले टेस्ट में प्लेइंग XI में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है.
इन 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है ऑस्ट्रेलिया
कमिंस, एबॉट और हेजलवुड तीनों के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने तीसरे पेसर की जगह खाली हो गई है. यही वजह है कि घरेलू क्रिकेट में कमाल दिखाने वाले ब्रेंडन डोगेट को डेब्यू को मौका मिल सकता है. उनके टेस्ट डेब्यू की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड के साथ डोगेट को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में उतार सकती है.
11 साल में सिर्फ तीसरी बार ऐसा होगा
2014 के बाद यह सिर्फ तीसरी बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड दोनों के बिना खेलेगी.
पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वाड
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: रवींद्र जडेजा और CSK का 13 साल पुराना रिश्ता क्यों टूटा? CEO कासी विश्वनाथन ने कर दिया बड़ा खुलासा