Intercropping Farming: किसानों के लिए इंटरक्रॉपिंग इस सीजन बड़ा गेमचेंजर बन गई है. किसान इंटरक्रॉपिंग तकनीक अपनाकर प्याज के साथ धनिया पत्ती और गेंदे के फूल की खेती कर सकते हैं, जिससे खेत की उत्पादकता बढ़ेगी, लागत कम होगी और आमदनी डबल हो जाएगी.विशेषज्ञ मानते हैं कि प्याज के साथ धनिया पत्ती सबसे उपयुक्त फसल है, लेकिन इसके अलावा चुकंदर, मूली और पालक जैसी सब्ज़ियां भी आसानी से पनपती हैं. खेत की खाली जगह का उपयोग धनिया की पट्टियां लगाने में किया जाए तो हर इंच जमीन उपजाऊ बनेगा और खरपतवार की समस्या भी लगभग समाप्त हो जाती है.इंटरक्रॉपिंग तकनीक न केवल कीटों और बीमारियों के खतरे को कम करती है, बल्कि फसल की सुरक्षा और खेत की मिट्टी की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाती है.