Last Updated:
Turning track back fire for india: कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की टीम इंडिया के लिए टर्निंग ट्रैक मांगा था. साउथ अफ्रीका ने साइमन हार्मर की गेंदबाजी के दम पर मैच को पलट दिया. भारत अपने ही जाल में फंस गया और मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच को महज तीन दिन में गंवा दिया. गौतम गंभीर की टीम ने स्पिनर के दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन को हराने की योजना बनाई थी लेकिन वो अपने ही जाल में फंस गए. पहली पारी में 159 रन पर ऑलआउट होने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए. भारत के सामने जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य था. पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में 93 रन पर ढेर हो गई.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अपने ही बिछाए जाल में फंस गई. मतलब जो गड्ढा मेहमान टीम के लिए खोदा उसमें वो खुद ही गिर गए. ये बात क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली के शनिवार को दिए बयान से साफ हो चुका है कि कोलकाता टेस्ट में टर्निंग ट्रैक की मांग की गई थी. पहले टेस्ट मैच में इस्तेमाल हो रही ईडन गार्डन्स की पिच का उन्होंने बचाव करते हुए बयान दिया था. मैच के बाद कोच गौतम गंभीर ने भी इस बात को माना और कहा हां हमने ऐसी ही पिच मांगी थी. हमारी टीम ने अच्छा नहीं खेला और उसे हार मिली.
South Africa win the 1st Test by 30 runs.#TeamIndia will look to bounce back in the 2nd Test.